सम्बंधित जानकारी
- यमुना एक्सप्रेस-वे : जापान सिटी और सिंगापुर सिटी के लिए 500-500 एकड़ भूमि प्रस्तावित
- उत्तर प्रदेश बन रहा नेचुरल फॉर्मिंग हब, प्रदेश के सभी 75 जिलों में पहुंची फॉर्मिंग
- लखनऊ में हैंडलूम, सिल्क एवं खादी एक्सपो का शुभारंभ, बुनकरों को मिलेगा नया बाजार
- चुनावी हलफनामे पर हाईकोर्ट सख्त, बिहार के 42 विधायकों को नोटिस
- उन्नाव में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों का हमला, अंपायर की मौत
हरदोई में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, मोहन भागवत भी थे ट्रेन में सवार
Vande Bharat Express : लखनऊ से मेरठ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर हरदोई के कौढ़ा गांव के पास गुरुवार को पथराव किया गया। इस ट्रेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत भी सवार थे। पथराव से यात्रियों में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार को दोपहर करीब 3:20 मिनट पर हुई। इस पथराव की वजह से ट्रेन की एक खिड़की का शीशा भी टूट गया। घटना के समय ट्रेन में मौजूद मोहन भागवत समेत सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
बताया कि कुछ बच्चों ने ट्रेन पर शरारत में पत्थर फेंके, हालांकि इससे वंदे भारत में सवार यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।हरदोई में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। वाराणसी से मेरठ जा रही ट्रेन के कोच की खिड़की क्षतिग्रस्त हुई, यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई। चौंकाने वाली बात यह कि ट्रेन में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी सवार थे।
— Dilip Anjana (@TheKalchakra) February 19, 2026
Vande Bharat | Mohan Bhagwat… pic.twitter.com/abH4xYmoet
भागवत रात करीब 9 बजे मेरठ स्टेशन पर सुरक्षा के बीच उतरे और शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज रवाना हो गए। यहां वे 20-21 फरवरी को दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
edited by : Nrapendra Gupta
