सम्बंधित जानकारी
- world Bank का अनुमान, एशियाई अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ देगी कोराना महामारी, लाखों लोग होंगे गरीब
- निजामुद्दीन में मरकज़ के इज्तिमा में 2 हजार लोगों ने शिरकत की, 200 लोग Corana संदिग्ध निकले
- Story of first corona patient: क्या यह महिला है 'पेंशेंट जीरो' यानी दुनिया में कोरोना की पहली संक्रमित?
- Corona: दहशत की 4 कहानियां, ‘कोराना’ हो उसके पहले ही कर लिया ‘सुसाइड’
- Warning : अमेरिका में कहर बन सकता है कोरोना, जा सकती 1 से 2 लाख लोगों की जान
जब 81 साल की कुलवंत कौर ने दी कोरोना को मात
कहते हैं हौंसला बुलंद हो तो मौत को भी मात दी जा सकती है। कोरोना के इस संकट में यह बात भी साबित हो गई है। जब आपने ठान रखा हो कि जीतना है तो फिर कोई नहीं हरा सकता। इसका उदाहरण है कि पंजाब की एक 81 साल की महिला।
दरअसल पंजाब के मोहाली जिले की रहने वालीं 81 वर्षीय कुलवंत निर्मल कौर को कोराना हो गया था। वही
कोरोना जिसने देश दुनिया में तबाही मचा रखी है। कई लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन कुलवंत कौर ने उसे भी हरा दिया और वो फिर से अपनों के बीच लौट आई।
कोरोना जिसने देश दुनिया में तबाही मचा रखी है। कई लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन कुलवंत कौर ने उसे भी हरा दिया और वो फिर से अपनों के बीच लौट आई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 81 साल की कुलवंत को डायबिटीज, हाइपरटेंशन के साथ-साथ उन्हें पांच स्टेंट्स लगे हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें कोरोना के संक्रमण हो गया। ऐसे में उनके बचने की उम्मीद बेहद कम रह गई थी। डॉक्टर पूरा प्रयास कर रहे थे
लेकिन कुलवंत ने हार नहीं मानी, वो जूझती रही। और एक दिन आया कि वो ठीक हो गई। सोमवार को उन्हें यहां के मैक्स हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
इस महामारी से जब कुलवंत ने जंग जीत ली तो उन्होंने सभी डॉक्टर्स, नर्सों और जिंदगी बचाने की दुआ करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद कहा। लोगों का कहना है कि यह किसी करिश्मे से कम नहीं है।
