सम्बंधित जानकारी
- भारत में कोरोना संक्रमण के 59,662 मामले, 1981 की मौत
- Corona virus : राजस्थान में संक्रमण के 57 नए मामले आए सामने
- कोरोना काल में सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र साइबर क्राइम ब्रांच की नजर, 363 मामले दर्ज
- उदयपुर में संक्रमितों की संख्या 80 हुई, खाटू श्यामजी में 1 और संक्रमित मिला
- Corona को लेकर टीके व दवा के विकास पर काम कर रहा है DRDO
कोरोना मरीज के शव की अंत्येष्टि को लेकर बवाल, फिरोजाबाद में लोग सड़कों पर उतरे
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद जनपद के लाइनपार थाना क्षेत्र स्थित छारबाग में स्थानीय लोगों ने कोरोना वायरस के मरीज की मौत के बाद उसके शव को लेकर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिसकर्मियों तथा परिवार के लोगों का सड़क पर उतर कर विरोध किया। स्थानीय लोगों ने शव को छारबाग से ले जाने की मांग की और जमकर नारेबाजी की।
बाद में वरिष्ठ पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और शुक्रवार देर रात्रि शव को यमुना किनारे ले जाकर उसकी अंत्येष्टि की गई।
थाना रसूलपुर के प्रेम नगर डाकबंगला निवासी 33 वर्षीय मनोज कुमार चक की संक्रमण के कारण शुक्रवार को मौत हो गई थी। चक के परिजनों के साथ स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस देर शाम छारबाग स्थित स्वर्ग आश्रम पर अंत्येष्टि के लिए पहुंची। इसकी जानकारी मिलने पर लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में सैकड़ों लोग सड़कों पर आ गए।
बाद में, वरिष्ठ पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला। नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह ने बताया कि समझाने बुझाने पर लोग मान गए थे, लेकिन स्थिति दोबारा ना बिगड़े, इसलिए शव को यमुना किनारे ले जाकर उसकी अंत्येष्टि की गई। (भाषा)
