सम्बंधित जानकारी
- उत्तराखंड में 29 जून तक बढ़ाया 'कोरोना कर्फ्यू', 1 जुलाई से स्थानीय लोगों के लिए खुलेगी चारधाम यात्रा
- कोरोना की तीसरी लहर पर CII अध्यक्ष का बड़ा बयान, जानिए अनलॉक पर क्या बोले...
- लॉकडाउन के साइड इफेक्ट : बेटे पर आर्थिक संकट, मां को भेजा वृद्धाश्रम
- सुप्रीम कोर्ट से बोली सरकार, कोरोना संक्रमण से मौत पर 4 लाख का मुआवजा नहीं दिया जा सकता
- कोरोना संक्रमण में गिरावट, 81 दिन बाद देश में 60000 से कम मामले
दिल्ली अनलॉक : सोमवार से खुलेंगे पार्क, योग को भी मंजूरी
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण लगाई गईं पाबंदियों में चरणबद्ध तरीके से ढील देने के तहत सोमवार से बार, सार्वजनिक पार्क और उद्यानों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है।
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने रविवार को एक आदेश में कहा कि बार अगले हफ्ते दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक 50 प्रतिशत क्षमता के साथ फिर से खुल सकेंगे।
रेस्तरां तथा बार के मालिकों को कोविड सुरक्षा संबंधी उपायों और सभी आधिकारिक दिशा-निर्देशों और नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।
डीडीएमए ने अपने आदेश में कहा कि सार्वजनिक पार्क, उद्यान तथा गोल्फ क्लब फिर से खोले जाएंगे और खुले स्थानों पर योग को भी अनुमति दी जाएगी।
इसमें कहा गया है कि जिन गतिविधियों और सेवाओं पर पाबंदी है, उनमें सिनेमाघर, जिम, स्पा शामिल हैं जो 28 जून सुबह पांच बजे तक के लिए बंद रहेंगे।
The relaxations in COVID restrictions in Delhi further extended till 5 am of 28th June.
— ANI (@ANI) June 20, 2021
Restaurants and bars allowed up to 50% of the seating capacity from 8 am to 10 pm and 12 pm to 10 pm respectively. pic.twitter.com/81Vw5xr2Jr
दिल्ली में पब्लिक पैलेस, बैंक्वेट हॉल या फिर मैरिज गार्ड में शादी करने पर रोक जारी रहेगी। हालांकि कोर्ट मैरिज या फिर घर पर ही शादी हो सकेगी। इस दौरान सिर्फ 20 मेहमान ही शामिल हो सकेंगे। अंतिम संस्कार में भी केवल 20 लोगों की अनुमति होगी।
