गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Covid-19 Live Updates : 12 August
Written By
Last Updated : बुधवार, 12 अगस्त 2020 (18:46 IST)

कोरोनावायरस Live Updates : पुडुचेरी के पूर्व मंत्री ए एलुमलाई की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत

कोरोनावायरस Live Updates : पुडुचेरी के पूर्व मंत्री ए एलुमलाई की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत - Covid-19 Live Updates :  12 August
नई दिल्ली। कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। भारत में 4 से 10 अगस्त के बीच विश्व के 23 प्रतिशत से अधिक मामले सामने आए, जबकि कोविड-19 से विश्व की 15 प्रतिशत से अधिक मौतें देश (भारत) में दर्ज की गई। कोरोनावायरस से जुड़ी हर जानकारी...


06:45 PM, 12th Aug
पुडुचेरी के पूर्व स्थानीय प्रशासन मंत्री ए एलुमलाई की बुधवार को यहां केंद्र सरकार के जिपमेर अस्पताल में कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि एलुमलाई (53) को संक्रमित पाए जाने के बाद मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं। वर्ष 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एन रंगासामी की अगुवाई वाले कांग्रेस मंत्रिमंडल में एलुमलाई स्थानीय प्रशासन मंत्री रहे। वे राज्य के पुडुचेरी एग्रो सर्विसेज एंड इंडस्ट्रियल कारपोरेशन के अध्यक्ष भी रहे।

05:05 PM, 12th Aug
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह की पत्नी वीणा सिंह की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। यह जानकारी रमन सिंह ने खुद ट्‍वीट करके दी है। रमनसिंह ने ट्वीट में लिखा कि उनकी पत्नी को डॉक्टर्स की सलाह पर हॉस्पिटल में भर्ती कर रहे हैं। साथ ही मैं व मेरे परिवार के अन्य सदस्य भी आइसोलेशन में रहकर जांच कराएंगे। आपसे भी अनुरोध है कि जो भी हमारे संपर्क में आया हो वे भी आइसोलेट रहकर जांच कराएं।
 

03:04 PM, 12th Aug
-पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 730 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 2,85,921 हो गई है।
-स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि वायरस से 17 और लोगों की जान जाने से मृतक संख्या बढ़कर 6,129 हो गई है।
-मंत्रालय ने बताया कि अभी तक 2,63,193 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 785 मरीजों की हालत गंभीर है।

12:45 PM, 12th Aug
-राजस्थान रॉयल्स के फिल्डिंग कोच दिशांत याज्ञनिक कोरोना संक्रमित। बीसीसीआई प्रोटोकॉल के तहत उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटाइन रहना होगा।

12:32 PM, 12th Aug
-ओडिशा में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 1,876 नए मरीज सामने आए, जिसके बाद मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 50,672 हो गई। वहीं नौ और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 305 हो गई।

11:37 AM, 12th Aug
कोविड-19 मरीजों से ली गई अधिक राशि का 51 फीसदी हिस्सा लौटाया
-महाराष्ट्र के कल्याण डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) ने निजी अस्पतालों द्वारा कोविड-19 मरीजों से ली गई अधिक राशि का करीब 51 फीसदी हिस्सा संबंधित मरीजों को लौटा दिया है।
-अधिक शुल्क वसूले जाने के संबंध में मिली शिकायतों के बाद केडीएमसी आयुक्त डॉक्टर विजय सूर्यवंशी ने निकाय क्षेत्र के दायरे में कोविड-19 मरीजों का इलाज रहे सभी अस्पतालों के लेखा-जोखा जांच का आदेश दिया था।

11:28 AM, 12th Aug
-उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कोविड-19 से 2 और लोगों की मौत के बाद जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई। वहीं संक्रमण के 43 नए मामले भी सामने आए।

11:09 AM, 12th Aug
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की कोविड-19 जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। वह इलाज के लिए यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

10:51 AM, 12th Aug
-स्ट्राइकर मनदीप सिंह के बाद कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए पांच अन्य हॉकी खिलाड़ियों को भी एहतियात के तौर पर बेंगलुरू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
-20 अगस्त से शुरू हो रहे राष्ट्रीय शिविर के लिए बेंगलुरू पहुंचने पर पिछले हफ्ते भारतीय टीम के 6 खिलाड़ियों को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था।
-इन 6 खिलाड़ियों में कप्तान मनप्रीत सिंह, स्ट्राइकर मनदीप सिंह, डिफेंडर सुरेंदर कुमार और जसकरण सिंह, ड्रैगफ्लिकर वरूण कुमार और गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक शामिल हैं।

10:43 AM, 12th Aug
-गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि गोवा में प्रति 10 लाख लोगों में से 94,773 लोगों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और यह संख्या देश में सर्वाधिक है।
-आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, तटीय राज्य में मंगलवार शाम तक 1,53,792 नमूनों की जांच की गई। गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 9,444 मामले सामने आए हैं।

10:08 AM, 12th Aug
Amitabh Bachchan कोरोनावायरस से परेशान, तलाश रहे दूसरी जॉब

09:55 AM, 12th Aug
-भारत में एक दिन में कोरोनावायरस के 60,963 नए मामले सामने आए, 834 की मौत।
-संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,29,638 हुई। इनमें से 6,43,948 एक्टिव मामले, 16,39,599 स्वस्थ और 46,091 की मौत।

09:06 AM, 12th Aug
-भारत में (4 अगस्त से) 10 अगस्त तक एक सप्ताह की अवधि में कोविड-19 के (कुल) 4,11,379 मामले सामने आए जबकि इस दौरान महामारी से 6,251 लोगों की मौत हुई। अमेरिका में इसी अवधि के दौरान संक्रमण के 3,69,575 मामले सामने आए और 7,232 लोगों की मौतें हुई।

09:06 AM, 12th Aug
-इंदौर में फिर 169 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 9069 पर पहुंच गया। शहर में अब तक कोरोन से 337 लोगों की मौत हुई है।
 

09:05 AM, 12th Aug
-न्यूज़ीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Covid-19) के खतरे को देखते हुए बुधवार से 3 दिन के लिए लेवल 3 का सख्त लॉकडाउन लागू किया जाएगा, जबकि कोरोना के चार नए मामले सामने आने के बाद शेष देश में लेवल 2 का लॉकडाउन लगाया जाएगा।
-कनाडा में कोरोना वायरस के 124 नए मामलों की पुष्टि के बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 120,000 को पार कर गई तथा अबतक 8,980 लोगों की भी मौत हो चुकी है।