शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. coronavirus world update : 20 january
Written By
Last Updated : गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (16:00 IST)

दुनिया में अब तक 55.84 लाख लोगों को निगल चुका है Corona, शक्तिशाली देश भी असहाय

दुनिया में अब तक 55.84 लाख लोगों को निगल चुका है Corona, शक्तिशाली देश भी असहाय - coronavirus world update :  20 january
दुनियाभर में कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। विश्व में 33.94 करोड़ लोग अब तक कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जबकि महामारी की वजह से 55.84 लाख लोग काल के गाल में समा गए।
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आकड़ों के अनुसार, कोरोना का सबसे ज्यादा असर अमेरिका और यूरोप महाद्वीप में दिखाई दे रहा है। अमेरिका में अब तक कोरोना के कुल 6 करोड़ 98 लाख 8 हजार 350 मामले सामने आ चुके हैं। ब्राजील में भी 2 करोड़ 34 लाख 20 हजार 861 केस दर्ज किए जा चुके हैं।
 
अमेरिका में 80 लाख लोगों की जान कोरोना की वजह से जा चुकी है जबकि ब्राजील में कोरोना अब तक 6 लाख 21 हजार 927 लोगों की जान ले चुका है। सर्वाधिक कोरोना प्रभावित 10 देशों में अमेरिका पहले और ब्राजील तीसरे नंबर पर है।
 
कोरोना प्रभावित देशों की सूची में दूसरे नंबर पर भारत है। यहां अब तक 3 करोड़ 42 लाख 18 हजार 773 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना की वजह से भारत में अब तक 4 लाख 87 हजार 719 लोग मारे जा चुके हैं। 19 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है।
 
ब्रिटेन, फ्रांस, रूस आदि यूरोपीय देशों में भी कोरोना की वजह से हालत बेहद चिंताजनक दिखाई दे रहे हैं। ब्रिटेन में 1 करोड़ 55 लाख 06 हजार 750 लोग, फ्रांस में 1 करोड़ 51 लाख 75 हजार 464 लोग और रूस में 1 करोड़ 08 लाख 99 हजार 411 लोग महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। इन तीनों देशों में सबसे ज्यादा 3 लाख 23 हजार 376 लोग रूस में मारे गए। ब्रिटेन में 1 लाख 52 हजार 872 और फ्रांस में 1 लाख 27 हजार 869 लोग महामारी की वजह से मारे जा चुके हैं।
 
तुर्की में 1 करोड़ 06 लाख 64 हजार 372 कोरोना केस है जबकि यहां संक्रमण की वजह से 85 हजार 253 लोगों की मौत हो गई। इटली में 92.19 लाख लोग कोरोना के चपेट में आए। इनमें से 1,42,205 लोग काल के गाल में समा गए। स्पेन और जर्मनी में क्रमश: 86 लाख 76 हजार 916 और 82 लाख 62 हजार 398 लोग कोरोना संक्रमित हो गए। स्पेन में कोरोना अब तक 91,437 लोगों की जान ले चुके हैं, जर्मनी में 1 लाख 16 हजार 868 लोग मारे गए।
 
ये भी पढ़ें
UP पुलिस में निकलीं 2430 पदों पर सैकड़ों भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन