सम्बंधित जानकारी
- बार-बार जुकाम होता है तो जरूर खानी चाहिए ये 10 इम्यूनिटी बूस्टर चीजें
- शर्मनाक, 15000 के लिए ढाई महीने अस्पताल में पड़ा रहा कोरोना पॉजिटिव का शव
- WHO से मंजूर कोई भी Corona टीका लगवाने वालों को यात्रा की अनुमति दी जाए : संयुक्त राष्ट्र
- उत्तर प्रदेश में Corona के 147 नए मामले, 4 और लोगों की मौत
- Corona से निपटने के लिए डटकर खड़ा रहा चिकित्सक समुदाय : केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव
CoronaVirus India Update: देश में 5.09 लाख एक्टिव मरीज, महामारी से 4 लाख से ज्यादा की मौत
नई दिल्ली। भारत में एक दिन कोविड-19 के 46,617 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,04,58,251 हो गई। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97 प्रतिशत के पार चली गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 853 और लोगों की मौत के बाद, इस महामारी की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,00,312 हो गई है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 5,09,637 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.67 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.01 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव मामलों में कुल 13,620 की कमी आई है।
आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 41,42,51,520 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 18,80,026 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई। देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.48 प्रतिशत है। यह पिछले 25 दिनों से लगातार 5 प्रतिशत से कम ही है। नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर भी कम होकर 2.57 प्रतिशत हो गई है।
संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 50वें दिन भी संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही। अभी तक कुल 2,95,48,302 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत है।
देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
