सम्बंधित जानकारी
- Live Updates : पाक के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 आरोपी 15 दिन की पुलिस हिरासत में, खुलेंगे कई राज
- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हुए आइसोलेट, अप्रैल में ली थी वैक्सीन की दोनों खुराक
- देश में कोविड-19 के 25,404 नए मामले, 24 घंटे में घटे 12,062 एक्टिव मरीज
- कश्मीर में तीसरी लहर की दस्तक, जम्मू भी डरा
- Health Tips: घर में रहकर काम कर रहे हैं तो खानपान के ये नियम याद रखें
कोरोना मामलों में फिर इजाफा, 24 घंटे में 27,176 नए मामले
नई दिल्ली। देश में बुधवार को कोरोनावायरस के मामलों में एक बार फिर इजाफा हुआ। पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 27,176 नए मामले दर्ज किए गए, 38,012 लोग रिकवर हुए जबकि 286 लोगों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, अब तक महामारी से कुल 3 करोड़ 33 लाख 16 हजार 755 लोग संक्रमति हो चुके हैं, इनमें से 3 करोड़ 25 लाख 22 हजार 171 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 3 लाख 51 हजार 087 रह गई। इस खतरनाक वायरस से 4 लाख 43 हजार 497 लोग मारे जा चुके हैं।
अब तक 97.62 प्रतिशत लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 1.33 प्रतिशत की मौत हो गई और 1.05 प्रतिशत लोगों को अस्पताल में इलाज चल रहा है।
India reports 27,176 new #COVID19 cases, 38,012 recoveries, and 284 deaths in the last 24 hours, as per Health Ministry
— ANI (@ANI) September 15, 2021
Total cases: 3,33,16,755
Active cases: 3,51,087
Total recoveries: 3,25,22,171
Death toll: 4,43,497
Total Vaccination: 75,89,12,277 (61,15,690 in last 24 hrs) pic.twitter.com/6XmpGDSLYf
मंगलवार सुबह मंत्रालय की रिपोर्ट में एक दिन में कोविड-19 के 25,404 नए मामले सामने आए थे जबकि 339 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह देखा जाए तो आज नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई जबकि मृतकों की संख्या में कमी आई है।
देश में कोरोना टीकाकरण का काम तेजी से चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 61 लाख 15 हजार 690 लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक दी गई। अब तक कोरोना वैक्सीन की 75 करोड़ 89 लाख 12 हजार 277 खुराक दी जा चुकी है।
