सम्बंधित जानकारी
- शिवसेना ने सेंट्रल विस्टा परियोजना पर भाजपा पर साधा निशाना, कहा- भारत विदेशों से मदद लेने को हुआ मजबूर
- 8 दिनों में 312 की कोरोना से मौत के बाद सवाल, क्या लाकडाउन से ही इसे रोका जाएगा?
- केजरीवाल ने की दिल्ली के लिए 2.6 करोड़ टीकों की मांग, केंद्र से किया अनुरोध
- राजस्थान के खीरवा गांव में कोरोना से तबाही, अंतिम संस्कार में नहीं माना प्रोटोकॉल, 21 की मौत
- मोदी ने की Covid 19 की स्थिति पर उद्धव ठाकरे से बात
जब ड्यूटी कैंसिल कराने कलेक्ट्रेट पहुंचा संक्रमित कर्मचारी
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में जिला कलेक्ट्रेट से जुड़े एक कोरोना संक्रमित कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी गई। इस पर ड्यूटी कैंसिल कराने कर्मचारी खुद ही कलेक्ट्रेट जा पहुंचा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) कार्यालय से सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सिविल डिफेंस के वॉलियंटर सुनील उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि संक्रमित कार्मिक एक महीने पहले कोरोना पॉजिटिव हुआ था। एक महीने बाद भी उसकी रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आ आई। इस बीच उसकी ड्यूटी लगा दी गई।
वह ड्यूटी कैंसिल कराने के लिए आज कलेक्ट्रेट परिसर में घूमता रहा। जब यह पता चला की यह कोरोना पॉजीटिव है तो हड़कंप मच गया।
जानकारी में आने के बाद पुलिस का जाब्ता भी मौके पर पहुंचा और उसे समझाया। बाद में सिविल डिफेंस पुलिस और कोविड के जाब्ते ने उसे सुरक्षित घर लौटा दिया। (वार्ता)
