सम्बंधित जानकारी
- Corona Virus Live Updates: RBI का बड़ा ऐलान, 3 माह तक टाली जा सकती है EMI
- Corona virus से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका ने चीन को पछाड़ा
- इंदौर में Corona का कहर, कोरोना प्रभावितों की संख्या बढ़कर 15
- एयर इंडिया बना 314 इसराइली नागरिकों का मददगार, इसराइल ने जताया आभार
- Lockdown, सरकार ने जारी किया SOP, होगा बड़ा फायदा
Corona Lockdown : जनता की मांग पर कल से फिर शुरू होगी 'रामायण'
नई दिल्ली। सरकार कोरोनो के कारण लॉकडाउन को देखते हुए लोगों के लिए शनिवार से ‘रामायण’ धारावाहिक का फिर प्रसारण करने जा रही है। सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर यह जानकारी दी।
जावड़ेकर ने कहा कि जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर रामायण का फिर से प्रसारण होगा। पहला एपिसोड सुबह 9 बजे से शुरू होगा और दूसरा एपिसोड रात 9 बजे शुरू होगा।
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है और लोग घर से ही काम कर रहे हैं।
