1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Corona death 5 more people in Delhi

दिल्ली में Corona ने ली 5 और लोगों की जान, संक्रमितों की संख्या हुई 6923

Corona Virus
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 से 5 और मरीजों की मौत हुई है और 381 नए मामले सामने आए हैं। सरकार ने रविवार को बताया कि नए मामलों के आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6923 हो गई है।

सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया है कि आठ मई की आधी रात से नौ मई की मध्य रात्रि के बीच कोरोना वायरस से पांच लोगों की मौत हुई। इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। दिल्ली में 2,069 रोगी ठीक हो गए है, जबकि 4,781 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।(भाषा)
अगला लेख
काम की खबर, लॉकडाउन में गई नौकरी तो उठा सकते हैं ESIC की इस योजना का फायदा