सम्बंधित जानकारी
- जवाहर नवोदय विद्यालय में 85 बच्चे कोरोना संक्रमित, उत्तराखंड में मिले 4 ओमिक्रॉन मरीज
- फिर बड़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटों में 27553 नए मामले, कुल 1525 ओमिकॉन संक्रमित
- वैक्सीनेशन के लिए बच्चों ने दिखाया उत्साह, पहली ही दिन 3 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
- फ्रांस में लगातार चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा नए मामले, 6 साल के बच्चों के लिए भी मास्क अनिवार्य
- पश्चिम बंगाल में Corona के 4512 नए मामले, महामारी से 9 और मरीजों की मौत
दिल्ली में 3 दिन में 3 गुना बढ़े कोरोना केसेस, क्या बोले CM केजरीवाल..
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना तेजी से फैल रहा है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। लोग तेजी से ठीक हो रहे हैं। उन्हें अस्पताल जाने की जरूरत भी नहीं पड़ रही हैं।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 3 दिन में 3 गुना केस बढ़ गए। दिल्ली में फिलहाल कोरोना के 6360 एक्टिव केसेस हैं, 3 दिन पहले यहां 2000 एक्टिव केसेस थे। आज 3100 नए मामले आने की आशंका है। उन्होंने कहा कि कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन लोगों की रिकवरी भी जल्दी हो रही है। सभी मामले माइल्ड और एसिम्प्टमैटिक है।
अस्पतालों में बेड्स और ऑक्सीजन के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। अस्पतालों में शनिवार को केवल 246 बेड्स भरे हुए थे। केवल 82 ऑक्सीजन बेड्स पर मरीज है।
दिल्ली में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति पर महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ़्रेंस | LIVE https://t.co/qliIQHzdx0
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 2, 2022
उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सतर्कता बरतना जरूरी है। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने और कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की अपील है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को 2700 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राजधानी पॉजिटिविटी दर बढ़कर 3.64 प्रतिशत हो गई है।
