शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Corona report france
Written By
Last Modified: रविवार, 2 जनवरी 2022 (09:05 IST)

फ्रांस में लगातार चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा नए मामले, 6 साल के बच्चों के लिए भी मास्क अनिवार्य

फ्रांस में लगातार चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा नए मामले, 6 साल के बच्चों के लिए भी मास्क अनिवार्य - Corona report france
पेरिस। फ्रांस में कोरोनावायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है। देश में लगातार 4 दिन से 2 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच अधिकारियों ने 6 साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों को बंद सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।
 
फ्रांस में सोमवार से कक्षाएं फिर से शुरू होंगी और छोटे बच्चों को सार्वजनिक परिवहन, खेल परिसरों और पूजा स्थलों में मास्क पहनना होगा। मास्क पहनना अनिवार्य करने संबंधी यह आदेश पेरिस और ल्योन जैसे शहरों तक बढ़ा दिया गया है। यहां हाल में घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। सरकार मास्क पहनने के लिए बच्चों की उम्र 11 साल से घटाकर छह साल करके स्कूलों को बंद करने से बचने की कोशिश कर रही है।
 
नए साल के पहले दिन फ्रांस में संक्रमण के 219,126 नए मामले सामने आए, जो 2021 के अंतिम दिन 232,200 के दैनिक मामलों से थोड़ा कम है।
 
फ्रांस सरकार तेजी से फैलने वाले ओमीक्रोन स्वरूप से आई महामारी की पांचवीं लहर को अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक लॉकडाउन या कर्फ्यू लगाए बिना काबू करने का प्रयास कर रही है। फ्रांस में कोविड-19 से अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबिक महामारी की वजह से 123,000 लोगों की जान जा चुकी है।
 
ये भी पढ़ें
वैक्सीनेशन के लिए बच्चों ने दिखाया उत्साह, पहले ही दिन 3 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन