1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. महाराष्ट्र में बढ़े Corona virus के मामले, कुल संख्या हुई 1078

महाराष्ट्र में बढ़े Corona virus के मामले, कुल संख्या हुई 1078

Corona virus
मुंबई। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के 60 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में अब इस महामारी से पीड़ित लोगों की संख्या 1,078 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 60 नए मामलों में से 44 मामले मुंबई में, पुणे में 9, नागपुर में 4 और अहमदनगर, अकोला तथा बुलढाणा में 1-1 नया मामला सामने आया है।

अधिकारी ने कहा कि राज्य में आज 60 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट मिली। राज्य में इस विषाणुजनित महामारी से अब तक 64 लोगों की मौत हो चुकी है।
अगला लेख
सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मुफ्त हो Corona Virus की जांच