सम्बंधित जानकारी
- महाराष्ट्र में और बढ़ा Corona virus का प्रकोप, कुल संख्या 338 पर पहुंची
- महाराष्ट्र में covid-19 के 18 नए मामले, मरीजों की तादाद 300 के पार
- Covid-19 : रोहित ने 80 लाख रुपए का दान दिया
- महाराष्ट्र के मंत्री की चेतावनी, ‘अप्रैल फूल डे’ पर कोविड-19 से जुड़ी कोई फर्जी खबर ना फैलाएं
- महाराष्ट्र में covid-19 के मिले 5 नए मामले, कुल संख्या 225, केरल में 1 की मौत
Corona virus | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से 423 लोग संक्रमित, 21 लोगों की मौत
मुंबई। महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस से 88 और लोगों के संक्रमित पाए जाने के साथ अब तक 423 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और मृतकों की संख्या 21 हो चुकी है।
स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक बुधवार शाम के बाद से 5 लोगों की मौत की सूचना मिली है। इसमें 1 महिला भी है। मुंबई में 4 पुणे में 1 व्यक्ति की मौत के साथ मृतकों की संख्या 21 हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि उपचार के बाद ठीक होने पर 42 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है।
महाराष्ट्र में जितने मामले आए हैं उसमें सबसे ज्यादा संक्रमित लोगों की संख्या मुंबई में है। यहां पर 235 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। (भाषा)
