दुनियाभर में Corona virus के मामले 10 लाख के पार, 51 हजार से अधिक लोगों की मौत
पेरिस। दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले 10 लाख से अधिक हो गए हैं जबकि 51 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। एएफपी द्वारा गुरुवार रात जारी आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आई है।
विश्वभर के देशों द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों और विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के आधार पर एएफपी द्वारा की गई की गणना के अनुसार दुनियाभर के 188 देशों में कोरोना वायरस से संक्रमण (कोविड-19) के कम से कम 10,00,036 मामले दर्ज किए गए हैं और अब तक 51,718 लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।....
और पढ़ें