1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. bollywood boney kapoor domestic helper tests coronavirus covid-19 positive

बोनी कपूर के घर पर काम करने वाला निकला कोरोना पॉजिटिव, प्रोड्यूसर ने कहा- बच्चे और मैं ठीक हैं

Boney Kapoor
मुंबई। फिल्म निर्माता बोनी कपूर के घरेलू सहायक में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है।  एक बयान में निर्माता ने बताया कि अंधेरी स्थित उनके घर में काम करने वाले 23 वर्षीय चरण साहू ने शनिवार शाम को बताया कि वह अस्वस्थ महसूस कर रहा है।

इसके बाद उसे जांच के लिए भेजा गया।  जांच रिपोर्ट में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कपूर ने अधिकारियों को सूचित किया, जिन्होंने इस मामले के बारे में बृहन्मुंबई नगर निगम को अवगत कराया। बीएमसी अब साहू को क्वारंटाइन कर दिया है।

कपूर ने कहा  कि मैं, मेरे बच्चे और घर के अन्य कर्मचारी, सभी ठीक हैं और हममें से किसी में भी कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। लॉकडाउन शुरू होने के बाद से हम लोग अपने घर से बाहर नहीं गए हैं। निर्माता ने महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी के प्रति मदद के लिए आभार जताया है।
अगला लेख
Maruti Suzuki चुनिंदा मॉडल्स पर दे रही है बंपर डिस्काउंट और ऑफर्स, जानिए