सम्बंधित जानकारी
- Lockdown के दौरान पूंजी और ऋण बाजार की संस्थाएं रहेंगी चालू : SEBI
- 185 देशों में Corona का कहर, 18589 लोगों की मौत, 414884 पॉजिटिव
- Corona virus : प्राइवेट लैब में करा सकेंगे टेस्ट लेकिन कुछ शर्तें भी हैं
- मोदी ने दी नवरात्र की शुभ कामना, कहा- सबके अच्छे स्वास्थ्य व सुरक्षा की कामना करूंगा
- Corona का असर, Flipkart ने बंद कीं सेवाएं, Amazon ने भी लिया बड़ा फैसला...
Corona virus से निपटने में सहायक हाईड्रोक्सिलक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात पर प्रतिबंध
नई दिल्ली। सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने में सहायक आधार दवा हाइड्रोक्सिलक्लोरोक्वीन तथा इससे निर्मित अन्य दवाओं के निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतिबंध 24 मार्च और 25 मार्च की मध्यरात्रि से प्रभावी हो गया है।
मंत्रालय के अनुसार यह प्रतिबंध तय तिथि से पहले लिए ऑर्डर, प्रक्रियागत ऑर्डर और विशेष आर्थिक क्षेत्र के ऑर्डर पर लागू नहीं होगा। हालांकि इनको पूरा करने के लिए सरकार से अनुमति लेनी होगी। सरकार से सरकार के ऑर्डर पर भी यह प्रतिबंध प्रभावी नहीं होगा। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार यह दवा कोरोना वायरस के इलाज में सहायक हो रही है।
