शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Arvind Kejriwal and his parents injected Corona vaccine
Written By
Last Modified: गुरुवार, 4 मार्च 2021 (12:19 IST)

अरविंद केजरीवाल और उनके माता-पिता ने लगवाया Corona टीका

अरविंद केजरीवाल और उनके माता-पिता ने लगवाया Corona टीका - Arvind Kejriwal and his parents injected Corona vaccine
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके माता-पिता ने सरकारी लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में गुरुवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली।कोविशिल्ड टीके की खुराक पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल के पिता गोविंद राम केजरीवाल और माता गीतादेवी को दी गई। इसके बाद अरविंद केजरीवाल को टीका लगाया गया।

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख केजरीवाल ने कहा, आज मेरे माता-पिता और मैंने टीका लगवाया। हम सभी ठीक हैं। टीके के बारे में अब कोई संदेह नहीं रहना चाहिए। मेरा अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग टीकाकरण करवाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यकता महसूस होने पर दिल्ली सरकार जनता के लिए और अधिक टीकाकरण केंद्र खोलेगी। देश में एक मार्च से आरंभ हुए टीकाकरण के दूसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग तथा विभिन्न रोगों से ग्रस्त 45-59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को दिल्ली के 192 अस्पतालों में टीका लगाया जा रहा है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
किसान आंदोलन में दिग्विजय की एंट्री,रतलाम किसान महापंचायत से मोदी सरकार के खिलाफ हुंकार