1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Actor Sonu Sood sent 177 girls by special flight to Odisha

अभिनेता सोनू सूद ने Lockdown में फंसीं 177 लड़कियों को विशेष विमान से भेजा ओडिशा

Corona virus
मुंबई। अभिनेता सोनू सूद ने शुक्रवार को 177 लड़कियों को ओडिशा में उनके घर पहुंचाने में मदद की। कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण ये लड़कियां केरल में फंस गईं थी।

अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने बताया कि सूद को उनके, भुवनेश्वर के रहने वाले एक दोस्त ने इन लड़कियों के बारे में बताया था और उन्होंने इनकी मदद करने का निर्णय किया।

सूत्र ने कहा, कोच्चि और भुवनेश्वर हवाईअड्डे खुलवाने के लिए अभिनेता ने विभिन्न अनुमति लेने के साथ काम शुरू किया। कोच्चि से इन 177 लड़कियों को ले जाने के लिए बेंगलुरु से एक विशेष विमान मंगाया गया, जो इन्हें भुवनेश्वर ले जाकर इनके परिवार से मिलाएगा।

उन्होंने कहा, गांव से भुवनेश्वर का रास्ता दो घंटे का है और वहां पहुंचने के बाद ही लड़कियां अपने घर के लिए रवाना हो जाएंगी।राज्यसभा सांसद अमर पटनायक ने टि्वटर पर सूद का धन्यवाद करते हुए इसे एक नेक प्रयास करार दिया।

पटनायक ने कहा, सूद जी, केरल से लड़कियों को ओडिशा लाने में मदद करना सराहनीय है। आपके नेक प्रयासों को सलाम। आपको और हिम्मत मिले।अपनी मित्र नीति गोयल के साथ 'घर भेजो' पहल चला रहे सोनू सूद अपने प्रयासों से लाखों दिल जीत चुके हैं।
अभिनेता ने अभी तक मुंबई से कई प्रवासी मजदूरों को कर्नाटक, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश भी भेजा है। उन्होंने हाल ही में प्रवासियों की मदद के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया था। (भाषा)
अगला लेख
ऑस्ट्रेलिया के चिड़ियाघर में शेरों ने किया हमला, महिला कर्मचारी हुई घायल