1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Lions attacked in Australia's zoo

ऑस्ट्रेलिया के चिड़ियाघर में शेरों ने किया हमला, महिला कर्मचारी हुई घायल

Zoo
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में बंद पड़े एक चिड़ियाघर में शुक्रवार को 2 शेरों ने अपने बाड़े के अंदर हमला कर एक कर्मचारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस और एंबुलेंस ने एक बयान में कहा कि सिडनी के उत्तरी हिस्से में शोआलहैवेन चिड़ियाघर में शुक्रवार की सुबह आपात सेवा को फोन किया गया क्योंकि 35 साल की एक महिला कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी, उसके सिर और गले पर गहरे घाव थे। इस महिलाकर्मी को विमान से सिडनी के अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
यह चिड़ियाघर कोरोना वायरस महामारी के चलते बंद है। एंबुलेंस अधिकारी फे स्टॉकहोम ने इस हमले को बहुत भयावह बताया। उन्होंने कहा कि इस कर्मी के उपचार के वास्ते, सबसे पहले बाड़े में जाना भयावह था। यह मेरी नौकरी का अब तक का सबसे बुरा अनुभव है।(भाषा) 
अगला लेख
खुशखबर! पेट्रोल, CNG की होम डिलिवरी शुरू करने की तैयारी में है सरकार