प्रवासी मजदूरों के मसीहा बने सोनू सूद, सैंड आर्टिस्ट ने बालू पर चित्र उकेर किया सलाम
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कोरोना वायरस संकट में प्रवासी मजदूरों की दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। वे बसों द्वारा इन मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचा रहे हैं। सोनू के इस नेक काम की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग अलग-अलग तरीके से उन्हें सलाम कर रहे हैं।
सैंड आर्टिस्ट अशोक ने सरयू के घाट पर सोनू सूद को अनोखे अंदाज में सलाम पेश किया है। अशोक ने रेत से सोनू सूद की आकृति बनाई है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'रियल हीरो।'
छपरा आप का बहुत बहुत आभार https://t.co/OvfMEjhS5Z
— sonu sood (@SonuSood) May 28, 2020
अशोक कहते हैं, सोनू सूद के लिए तो हम कुछ भी करें कम है। उन्होंने मानवता के लिए जो किया है, हम सभी उनका ऋण कभी नहीं भर पाएंगे। पर, उनके प्रति सम्मान तो प्रकट कर ही सकते हैं।
उन्होंने कहा, मैं सैंड आर्टिस्ट हूं तो बालू पर उनका चित्र उकेर कर उन्हें सलाम दे रहा हूं। जैसे देशभर के लोग अलग-अलग तरह से उन्हें सलाम कर रहे हैं।
बता दें कि बॉलीवुड हस्तियों के साथ-साथ सभी लोग सोनू की तारीफ में जुटे हैं। सोनू सूद की पूरी टीम अब इस अभियान में जुट गई है कि हर किसी को उसके घर तक पहुंचाना है। इसके लिए सोनू सूद ने मोबाइल नंबर्स तक जारी कर दिए हैं। इसके बाद तो लोग उन्हें प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा के रूप में देखने लगे हैं।
