मंगलवार, 24 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. alia bhatt reading books of harry potter in quarantine
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 29 मई 2020 (11:39 IST)

लॉकडाउन में आलिया भट्ट पढ़ रहीं हैरी पॉटर, बोलीं- एक जादू की तरह...

लॉकडाउन में आलिया भट्ट पढ़ रहीं हैरी पॉटर, बोलीं- एक जादू की तरह... - alia bhatt reading books of harry potter in quarantine
लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड सेलेब्स अपने घरों में कैद है। फिल्मों की शूटिंग नहीं होने की वजह से वे बोर हो रहे हैं। ऐसे में वे अपनी बोरियत दूर करने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव बना हआ है तो कोई अपने घर के कामों में बिजी हैं।

 
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट क्वारंटाइन पीरियड में जे. के रॉलिंग का मशहूर उपन्यास हैरी पॉटर पढ़ रही हैं। आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह यह उपन्यास पढ़ते हुए नजर आ रही हैं। 
 
आलिया इस वीडियो में नोवेल का चैप्टर आठ में एक कैरेक्टर को पढ़ती हुई नजर आ रही हैंस इस वीडियो कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'दो महीने पहले हैरी हॉवार्ट और विजार्डिंग वर्ल्ड उनकी लाइफ में आए। मेरे कभी भी किताबों की अच्छी दोस्त नहीं बन पाई। लेकिन एक जादू की तरह, दो महीने पहले मैंने ये किया।' 
 
इससे पहले आलिया भट्ट ने इस नोवेल के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'जादू आपके आसपास होता है। हमें बस इसे महसूस करने की जरूरत है।' 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वे पहली बार रणबीर कपूर के साथ काम कर रही हैं। इस सुपरनैचुरल फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वह करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म तख्त में भी नजर आएंगी। 
 
ये भी पढ़ें
प्रवासी मजदूरों के मसीहा बने सोनू सूद, सैंड आर्टिस्ट ने बालू पर चित्र उकेर किया सलाम