सोनू सूद कर रहे प्रवासी मजदूरों की मदद, अजय देवगन ने एक्टर की तारीफ में कही यह बात
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस रियल लाइफ हीरो की खूब तारीफ हो रही है। अब सोनू सूद को लेकर एक्टर अजय देवगन ने ट्वीट किया है और उनके इस काम की तारीफ की है।
अजय देवगन ने लिखा, ‘प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का जो काम तुम कर रहे हो वो बहुत काबिल-ए-तारीफ है। आपको और हिम्मत मिले।’
अजय के इस ट्वीट पर सोनू ने रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘शुक्रिया भाई। आप लोगों के शब्दों से मुझे और हिम्मत मिलेगी और मुझे इन लोगों को उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए उत्साह मिलेगा। ढेर सारा प्यार।’
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोनू ने कहा, “यह मेरा कर्तव्य है कि मैं प्रवासी मजदूरों की मदद करूं जो हमारे देश के दिल की धड़कन हैं। हम देख रहे हैं कि कैसे मजदूर अपने परिवार और बच्चों को लेकर पैदल ही घर के लिए निकल रहे हैं। हम एसी में बैठकर सिर्फ ट्वीट नहीं कर सकते। हमें उनकी मदद करनी होगी। मैं सुबह से लेकर शाम तक इनकी मदद के लिए काम कर रहा हूं। मुझे उनकी मदद करके जो संतुष्टि मिलती है उसे मैं शब्दों से बयां नहीं कर सकता।”
अजय देवगन ने लिखा, ‘प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का जो काम तुम कर रहे हो वो बहुत काबिल-ए-तारीफ है। आपको और हिम्मत मिले।’
The sensitive nature of the work that you are doing with sending migrant workers back to their homes safely is exemplary. More strength to you, Sonu @SonuSood #IndiaFightsCorona #StayHomeStaySafe
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) May 26, 2020
Thank you so much bhai. Words from you give me more power and encourages me to work harder on reuniting them with their loved ones Love u loads https://t.co/QEHn4BSLPq
— sonu sood (@SonuSood) May 26, 2020