1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 4,40,215 हुए, 1 दिन में करीब 11,000 लोग स्वस्थ भी हुए

Coronavirus | देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 4,40,215 हुए, 1 दिन में करीब 11,000 लोग स्वस्थ भी हुए

Coronavirus
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,933 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को कुल संक्रमितों की संख्या 4,40,215 हो गई, वहीं 312 और लोगों की मौत के साथ ही मृतक संख्या 14,011 पर पहुंच गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक स्वस्थ होने की दर में भी सुधार देखा गया और अब तक कुल 2,48,189 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। सुबह 8 बजे तक अद्यतन डेटा के मुताबिक कुल 1,78,014 लोग अब भी संक्रमित हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 10,994 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 56.38 प्रतिशत हो गई है।
 
मंगलवार सुबह तक जिन 312 लोगों की मौत हुई, उनमें से 113 महाराष्ट्र से, 58 दिल्ली से, 37 तमिलनाडु से, 21 गुजरात से, 19 उत्तरप्रदेश से, 14 पश्चिम बंगाल से, 9 हरियाणा से, 7-7 लोग राजस्थान और तेलंगाना से, 6 मध्यप्रदेश से, 5-5 लोग आंध्रप्रदेश और कर्नाटक से, 3 जम्मू-कश्मीर से, 2-2 लोग बिहार और पंजाब से तथा 1-1 व्यक्ति छत्तीसगढ़, गोवा, ओडिशा और झारखंड से था। (भाषा)
अगला लेख
कोरोनावायरस live Updates : पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 10,994 मरीज स्वस्थ हुए