सम्बंधित जानकारी
- पुडुचेरी में कोविड 19 के 59 नए मामले, किरण बेदी ने कहा और बढ़ सकती है संख्या
- Corona का इलाज : आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक दवा कंपनियों के 50 विज्ञापन भ्रामक
- कोरोनावायरस live Updates : शामली में 12 और मामले आए सामने
- सिंगापुर में Coronavirus को मात दे चुके भारतीय नागरिक की मौत
- सांस लेने में तकलीफ के बाद सरोज खान अस्पताल में भर्ती, कराया गया कोरोना टेस्ट
Coronavirus : दक्षिण अफ्रीका में 1 दिन में सर्वाधिक 111 लोगों की मौत
जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में कोरोनावायरस संक्रमण से 1 दिन में सर्वाधिक 111 लोगों की मौत हो गई। दक्षिण अफ्रीका में 1,06,000 से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हैं जिनमें से 2,100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
ALSO READ: राहत वाली खबर : मध्यप्रदेश में कोरोना की ग्रोथ रेट देश में सबसे कम, रिकवरी रेट भी 76 के पार
महाद्वीप में कोरोनावायरस को काबू में करने के प्रयासों को लेकर टीका संबंधी पहले परीक्षण के तहत दक्षिण अफ्रीका लोगों को बुधवार को टीके लगाना शुरू करेगा। देशों में प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बीच अफ्रीका में संक्रमण के 3,25,000 मामले सामने आए हैं।
महाद्वीप में जांच सामग्री और चिकित्सकीय आपूर्तियों का अभाव एक बड़ी समस्या है जिसके कारण अफ्रीका के कोरोना वायरस संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है। (भाषा)
