1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. कर्नाटक में कोरोना वायरस के 11 नए मामलों की पुष्टि, कुल संख्या 576

Covid 19 | कर्नाटक में कोरोना वायरस के 11 नए मामलों की पुष्टि, कुल संख्या 576

Covid 19
बेंगलुरु। कर्नाटक में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 11 नए मामलों की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 576 पहु्ंच गई। मध्याह्न तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार गुरुवार शाम से शुक्रवार दोपहर तक राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए। इनमें 7 पुरुष और 4 महिलाएं हैं। 8 मामले सिर्फ मांड्या जिले से हैं।
इसी के साथ राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 576 हो गई है। इनमें स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी पा चुके 235 लोगों के साथ-साथ वे 22 लोग भी शामिल हैं जिनकी मौत हो चुकी है। नए 11 मामलों में से 3 संक्रमित व्यक्ति ऐसे हैं, जो मुंबई गए थे।

5 लोग कोविड-19 के मरीजों के संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए हैं, बाकी 3 लोग बेलगावी के रायबाग से हैं। उन तक यह वायरस इससे संक्रमित लोगों के संपर्क में आए अन्य लोगों के माध्यम से पहुंचा। (भाषा)
अगला लेख
बड़ी खबर, LOC पर गरजे तोपखाने, दर्जनभर पाक सैनिक ढेर