सम्बंधित जानकारी
- Corona Virus Live Updates : महाराष्ट्र में कोविड-19 से 2 और लोगों की मौत
- कोरोना वायरस की दहशत के बीच अमरनाथ यात्रा पर भी संशय
- इंदौर में मिले 19 नए मरीज, अब तक 63 लोग कोरोना संक्रमित
- Ground Report : 21 दिन के लॉकडाउन पर 7 दिन बाद ही मंडराया फेल होने का खतरा!
- उन्नाव, मेरठ व कन्नौज के बाद अब आगरा से मिले तबलीगी जमात में शामिल हुए लोग
Corona virus: येदियुरप्पा ने एक साल का अपना वेतन देने का ऐलान किया
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 साल का अपना वेतन दान देंगे ताकि कोरोना वायरस महामारी से निपटने में राज्य सरकार की मदद हो सके। उन्होंने मंत्रियों, विधायकों, संसद सदस्यों, अधिकारियों के साथ ही आम नागरिकों से इस कोष में अपनी क्षमता के अनुसार दान देने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश के साथ ट्वीट किया कि यह बेहद मुश्किल समय है। इसलिए यह जरूरी है कि हम मिलकर इस महामारी का मुकाबला करें। निजी रूप से मैं 1 साल का अपना वेतन सीएमआरएफ कोविड -19 में दान दे रहा हूं। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि आप इसमें योगदान दें चाहे छोटा योगदान ही सही। येदियुरप्पा ने 25 मार्च को लोगों से राज्य सरकार की मदद के लिए दान देने की अपील की थी।
