1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 75 year old woman who tested positive for covid 19 dies in karnataka

कर्नाटक में मक्का से लौटी बुजुर्ग महिला की Corona से मौत

Corokarnataka
बेंगलुरु। कर्नाटक में चिक्काबल्लापुर जिले की गौरीबिदानुर निवासी एक महिला की बुधवार को यहां अस्पताल में मौत हो गई। 75 वर्षीय यह महिला हाल में मक्का की यात्रा से लौटी थी और कोरोना वायरस की जांच में उसकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी।
 
राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बी. श्रीरामुलू ने अपने ट्वीट में इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव पीड़ित महिला शर्करा और हृदय संबंधी अन्य बीमारियों से ग्रसित थी। उसके कूल्हे में भी फ्रैक्चर था जिसका इलाज चल रहा था। लैब से सभी रिपोर्ट मिलने के बाद उसकी मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
 
देश में कोरोना संक्रमण से मौत का पहला मामला कर्नाटक में ही सामने आया था। गत 12 मार्च को कलबुर्गी में एक 76 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। यह व्यक्ति भी मक्का की यात्रा से लौटा था।
अगला लेख
Corona Virus, Lockdown Live Updates :स्पेन में 24 घंटे में 738 लोगों की मौत से हाहाकार