गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Ajit Pawar and Sunetra Pawar get clean chit in Rs 25,000 crore MSC Bank scam
Last Updated : शनिवार, 28 फ़रवरी 2026 (10:44 IST)

अजित पवार और सुनेत्रा पवार को क्लीन चिट, 25 हजार करोड़ के MSC बैंक घोटाले में राहत

ajit panwar
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम दिवंगत अजित पवार और सुनेत्रा पवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। 25 हजार करोड़ के MSC बैंक घोटाले में कोर्ट ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है। मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने EOW की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार की। EOW ने कोर्ट को बताया कि कोई क्रिमिनल ऑफेंस नहीं बना। EOW ने कहा कि लोन रिकवरी में कथित गड़बड़ियों में कोई क्राइम नहीं हुआ है।

इस मामले में एक एक्टिविस्ट ने याचिका दायर की थी। स्पेशल कोर्ट ने याचिका खारिज करके हुए अजित पवार और सुनेत्रा पवार को क्लीन चिट दे दी। इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने फाइल की थी। रिपोर्ट में अजीत पवार, सुनेत्रा पवार और अन्य को बरी किया गया। केस में फिलहाल कोर्ट के विस्तृत आदेश का इंतजार है।
Edited By: Naveen R Rangiyal 
ये भी पढ़ें
सावधान! सिम बाइंडिंग के नए नियम से क्या अब नहीं चलेंगे WhatsApp-Telegram? सरकार का बड़ा अपडेट