सम्बंधित जानकारी
- क्या है इसरो वैज्ञानिकों की सैलरी का चंद्रयान 3 की सफलता से कनेक्शन?
- स्पेस में भारत की सफलता से मानवता को मिलेगा फायदा : पीएम मोदी
- लैंडर ‘विक्रम’ से बाहर निकला रोवर ‘प्रज्ञान’, इसरो बोला- भारत ने चांद पर सैर की
- लैंडर की तस्वीरों से चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग पर बड़ा खुलासा, रोवर ने की चांद की सैर
- Chandrayaan -3 : लैंडिंग के 2 घंटे 26 मिनट बाद VikramLander से बाहर आया PragyanRover, 14 दिन तक करेगा रिसर्च
ओमप्रकाश राजभर ने चंद्रयान 3 को धरती पर कराया लैंड, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
Chandrayaan 3 : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर अकसर अपने बयानों से चर्चा में रहते हैं। बुधवार को भी चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिग से पहले राजभर ने कुछ ऐसा कह दिया कि सुनने वालों ने अपना सिर पकड़ लिया। उनके इस बयान का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ा।
राजभर ने एक समाचार चैनल से चर्चा में चांद की जगह धरती पर ही चंद्रयान की लैंडिंग करा दी। उन्होंने चंद्रयान की जमीन पर लैंडिंग के लिए वैज्ञानिकों को भी बधाई भी दे दी।
ओम प्रकाश राजभर से सवाल किया गया कि आज चंद्रयान 3 चांद की सतह पर लैंडिंग करने जा रहा है तो आप इस पर क्या कहेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं भारत के उन वैज्ञानिकों को धन्यवाद देता हूं जो दिन प्रतिदिन रिसर्च करके नई खोज कर रहे हैं। चंद्रयान 3 के लिए हम उनको बधाई देते हैं। चंद्रयान 3 के सकुशल धरती पर आने का जो समय है। आने के बाद उसका स्वागत पूरे देश को करना चाहिए।
राष्ट्रीय लोक दल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, चंद्रयान के साथ सकुशल धरती पर वापस आने के बाद वैज्ञानिकों का स्वागत पूरे देश को करना चाहिए - ओम प्रकाश राजभर अब बताइये, क्या गलत कहा था #Unacademy वाले करण सांगवान ने?
"चंद्रयान के साथ सकुशल धरती पर वापस आने के बाद वैज्ञानिकों का स्वागत पूरे देश को करना चाहिए" - ओम प्रकाश राजभर
— Rashtriya Lok Dal (@RLDparty) August 24, 2023
अब बताइये, क्या गलत कहा था #Unacademy वाले करण सांगवान ने?#Chandrayaan3Landing pic.twitter.com/uhCYkCVDT7
एक अन्य यूजर ने कहा- नीतीश जी को पता ही नहीं था कि ये चंद्रयान क्या है, अपने साथी से पूछा, तब जान पाये। ओम प्रकाश राजभर चंद्रयान को धरती पर लैंड करा रहे थे और राजस्थान के एक मंत्री चंद्रयान में यात्री भी भेज चुके थे चन्द्रमा पर। आइये इन सबकी मेधा को प्रणाम कीजिये।
एक अन्य यूजर कंचन यादव ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि अहीरों की बुद्धि 12 बजे खुलती है का दावा करने वाले ओम प्रकाश राजभर जी चंद्रयान 3 को धरती पर लैंड करवा दिए।नीतीश जी को पता ही नहीं था कि ये चंद्रयान क्या है , अपने साथी से पूछा ,तब जान पाये ---- ओम प्रकाश राजभर चंद्रयान को धरती पर लैंड करा रहे थे और राजस्थान के एक मंत्री चंद्रयान में यात्री भी भेज चुके थे चन्द्रमा पर ---- आइये इन सबकी मेधा को प्रणाम कीजिये ---
— Amitabh Agnihotri (@Aamitabh2) August 24, 2023
Edited by : Nrapendra Gupta
