1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. चंद्रयान-3
  4. Chandrayaan-3 Performs Final Manoeuvre In Earths Orbit, To Enter Moons Territory Now

Chandrayaan-3 का 5वां पड़ाव पार, जानिए अब 1 अगस्त 2023 की तारीख क्यों है खास

chandrayaan 3
chandrayaan 3
बेंगलुरु। Chandrayaan-3 big update : चंद्रयान-3 को लेकर फिर अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों ने ‘चंद्रयान-3’ (Chandrayaan-3)  को चंद्रमा की कक्षा में ऊपर उठाने की 5वीं कवायद मंगलवार को सफलतापूर्वक पूरी कर ली। यह कार्य बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) से किया गया।
इसरो ने दिया यह बयान : इसरो ने कहा कि यान के 127609 किलोमीटर X 236 किलोमीटर की कक्षा में पहुंचने की उम्मीद है। अवलोकन के बाद हासिल की गई कक्षा की पुष्टि की जाएगी।
 
अगली प्रक्रिया 1 अगस्त को : चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को चंद्रमा की सतह के लिए उड़ान भरी थी। इसरो ने कहा कि चंद्रयान को कक्षा में ऊपर उठाने की अगली प्रक्रिया ‘ट्रांसलूनर इंजेक्शन (टीएलआई)’ 1 अगस्त 2023 को मध्यरात्रि 12 बजे से 1 बजे के बीच की जाएगी। Edited By : Sudhir Sharma 
अगला लेख
Meghalaya : मेघालय सीएएम कार्यालय पर हमले के आरोप में 18 गिरफ्तार