Chandrayaan-3 : चांद तक कैसे सफर कर रहा है चंद्रयान-3, इटली ने कैद किया नजारा, देखें वीडियो
Chandrayaan-3 Mission : चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) ने अपना तीसरा पड़ाव पार कर लिया है। अब चंद्रयान-3 के लिए 20 जुलाई की तारीख महत्वपूर्ण है। इस बीच मैनसिआनो, इटली में स्थित वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट ने भारत के चंद्रयान-3 मिशन के चंद्रमा की यात्रा के दौरान अंतरिक्ष से उड़ान भरने का एक असाधारण वीडियो कैप्चर किया है। चंद्रमा के लिए चंद्रयान-3 मिशन को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था।
वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट, जो अपने वास्तविक समय कवरेज और महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाओं को साझा करने के लिए प्रसिद्ध है, ने इस नवीनतम कैप्चर के साथ एक बार फिर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है।
यह प्रोजेक्ट कई अत्याधुनिक दूरबीनों का संचालन करती है, जिसमें मैनसिआनो, इटली में एक दूरबीन भी शामिल है, जिसने विस्मयकारी फुटेज को कैप्चर करने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
पूरी हुई तीसरी प्रक्रिया : ISRO ने मंगलवार को चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान के कक्षा उन्नयन की तीसरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया। राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी मुख्यालय ने कहा कि उन्नयन की अगली प्रक्रिया को 20 जुलाई को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच अंजाम दिए जाने की योजना है। इसरो ने कहा कि तीसरी कक्षा उन्नयन प्रक्रिया आईएसटीआरएसी (इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमान नेटवर्क)/इसरो, बेंगलुरु से सफलतापूर्वक पूरी की गई।
साउथ पोल पर करेगा लैंड : चंद्रयान-3 में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं। लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे और 14 दिन तक वहां प्रयोग करेंगे। प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स की रिचर्स करेंगे। मिशन के जरिए इसरो पता लगाएगा कि चांद की सतह पर कैसे भूकंप आते हैं। यह चंद्रमा की मिट्टी का अध्ययन भी करेगा।
23 को करेगा लैंड : स्पेसक्राफ्ट 31 जुलाई और 1 अगस्त की मध्यरात्रि को पृथ्वी की कक्षा छोड़कर चंद्रमा की ओर बढ़ेगा। 5 तारीख को चंद्रमा की ग्रैविटी स्पेसक्राफ्ट को कैप्चर करेगी। 23 तारीख को ये चंद्रमा पर लैंड करेगा। Edited By : Sudhir Sharma
We observed the #Chandrayaan3 spacecraft again last night! Furthermore, we created a time-lapse using our 15 July data. @isro
— Virtual Telescope (@VirtualTelescop) July 17, 2023
More here
https://t.co/tyaHC13RBl pic.twitter.com/RFa87CPdxP

