• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Heavy rains in many parts of Delhi facing floods
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 18 जुलाई 2023 (18:04 IST)

Delhi: यमुना का बढ़ा जलस्तर, दिल्ली के कई इलाके अब भी बाढ़ की चपेट में

delhi flood
Yamuna's water level increased: दिल्ली के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश हुई जबकि यमुना में जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी (national capital) के कई इलाके अब भी बाढ़ जैसी स्थिति की चपेट में हैं। दक्षिण दिल्ली में लाजपत नगर, ईस्ट ऑफ कैलाश के इलाके, दिल्ली सचिवालय क्षेत्र सहित मध्य दिल्ली (central Delhi) के कई हिस्से उन स्थानों में शामिल हैं, जहां वर्षा हुई है।
 
मौसम विभाग ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में मध्यम वर्षा का अनुमान जताया था। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस बना रहा। सुबह हवा में नमी का स्तर 89 प्रतिशत रहा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
 
दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम में औसत से 1 डिग्री कम यानी 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री नीचे 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Chandrayaan-3 : चांद तक कैसे सफर कर रहा है चंद्रयान-3, इटली ने कैद किया नजारा, देखें वीडियो