• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Congresss Gaurav Gogoi Slams Himanta Sarma
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 28 मई 2025 (18:13 IST)

Pakistan क्यों गई थी कांग्रेस नेता की पत्नी, गौरव गोगोई ने दिया CM हिमंत विस्वा सरमा को जवाब

असम CM ने गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न पर ISI से लिंक होने का आरोप भी लगा चुके हैं। अब गौरव गोगोई ने सारे सवालों का जवाब दिया है।

himant_gourav
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से कांग्रेस नेता गौरव गोगोई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा के निशाने पर हैं। असम CM ने कांग्रेस नेता की पत्नी पर पाकिस्तान के साथ लिंक का आरोप लगाया था। उन्होंने गौरव गोगोई से पूछा था कि वे देश को बताएं कि उनकी पत्नी पाकिस्तान क्यों गई थी। असम के मुख्यमंत्री ने गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न पर ISI से लिंक होने का आरोप भी लगा चुके हैं। अब गौरव गोगोई ने सारे सवालों का जवाब दिया है। 
गौरव गोगोई ने दिया जवाब
गौरव गोगोई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उनकी पत्नी लगभग 14-15 साल पहले दक्षिण एशिया के एक प्रतिष्ठित ‘इंडिया-एशिया प्रोजेक्ट’ के साथ जुड़ी थीं और उसी परियोजना के तहत एक साल के लिए पाकिस्तान गई थीं। उस एक साल के बाद वे भारत लौटीं और अब किसी और संस्थान में काम कर रही हैं।
 
क्या कहा था मुख्यमंत्री सरमा ने
मुख्यमंत्री सरमा ने गोगोई की ब्रिटिश मूल की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तानी कनेक्शन को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रिपुन बोरा ने माना है कि एलिजाबेथ वास्तव में पाकिस्तान सरकार के वेतन पर काम करती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ ने भारत और पाकिस्तान के बीच 19 बार यात्रा की थी। हालांकि इन आरोपों को कांग्रेस सांसद ने बेबुनियाद कहा था।
पाकिस्तान सरकार की पेरोल पर
सीएम ने सीनियर कांग्रेस नेता रिपुन बोरा एक पोस्ट को शेयर करते हुए कहा कि एक सीनियर कांग्रेस नेता रिपुन बोरा ने चौंकाने वाला कबूलनामा किया। बोरा ने माना कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी वास्तव में पाकिस्तान सरकार की पेरोल पर थीं। अगर यह सच है, तो यह भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर अत्यंत गंभीर और चिंताजनक सवाल खड़े करता है।   Edited by: Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
नाथूराम गोडसे का वंशज है कोर्ट में केस करने वाला, सावरकर मानहानि मामले में राहुल गांधी का दावा, शिवसेना नेता ने दी मुंह पर कालिख पोतने की धमकी