लाइब्रेरी और इन्फॉर्मेशन साइंस
ND
NDजहाँ तक वेतनमान का सवाल है तो एक लाइब्रेरियन को उसकी योग्यता तथा लाइब्रेरी के आकार व प्रकार के आधार पर भुगतान किया जाता है। भारत में एक स्कूल लाइब्रेरियन को टीचर के समकक्ष तथा कॉलेज लाइब्रेरियन को लेक्चरर के समकक्ष वेतन दिया जाता है।
लाइब्रेरी तथा इन्फॉर्मेशन साइंस मात्र एक अकादमिक विषय क्षेत्र नहीं है। यह एक व्यावसायिक पाठ्यक्रम है जिसमें व्यावहारिक, प्रेक्षण तथा प्रायोगिक अध्ययन शामिल है। तेजी से उभरते इस पेशे की मांग को देखते हुए कई संस्थानों ने अपने लाइब्रेरी साइंस कोर्स के माड्यूल में पेशेवर बदलाव किए हैं, जैसे सूचनाओं की प्राप्ति के लिए कंप्यूटर तकनीक का प्रयोग। लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस में उपलब्ध प्रमुख पाठ्यक्रम इस प्रकार है -
लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस में प्रमाणपत्र तथा पुस्तकालय विज्ञान में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम।
लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस में डिप्लोमा तथा पुस्तकालय विज्ञान में डिप्लोमा पाठ्यक्रम। इन पाठ्यक्रमों की अवधि एक वर्ष निर्धारित है तथा इन पाठ्यक्रमों हेतु शैक्षणिक योग्यता बारहवीं उत्तीर्ण है।
लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस में बैचलर डिग्री तथा लाइब्रेरी साइंस में बैचलर डिग्री पाठ्यक्रम।
मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस तथा मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस पाठ्यक्रम। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु बीएलआईएससी/बीएलएससी होना आवश्यक है।
इन पाठ्यक्रमों के अतिरिक्त लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस में अन्य कई पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं। लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस के कुछ पाठ्यक्रम पत्राचार माध्यम से भी किए जा सकते हैं। पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लेक्चररशिप के लिए पात्रता के निर्धारण हेतु यूजीसी नेट का भी एक विषय है। यदि कोई व्यक्ति इस व्यवसाय को एक शिक्षक के रूप में अपनाना चाहता है तो उसे पुस्तकालय तथा सूचना विज्ञान में यूजीसी-नेट उत्तीर्ण करनी होगी।
कहाँ से करें कोर्स -
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली।
राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं सूचना संसाधन संस्थान, नई दिल्ली।
जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली।
दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली।

