सोचो ... समझो, फिर कदम बढ़ाओ
अनुराग तागड़े
आगे बढ़ना कौन नहीं चाहता! पैसे को पहली प्राथमिकता देने वाले इस युग में प्रेम के बंधनों और भावनाओं में निहित आत्मीयता के लिए कम ही जगह है। पैसा कमाना हमारा उद्देश्य नहीं बल्कि ध्येय बन चुका है। पैसा हम पर इतना हावी हो चुका है कि येन-केन प्रकारेण पैसा कमाने के लिए हम स्वयं को ही प्रेरित करते रहते हैं।
क्या कभी सोचा है कि पैसा कमाने की इस अंधी दौड़ में हमने क्या पीछे छोड़ा है? हमने अपने संस्कारों को कितना कलुषित कर लिया? स्वयं को विचारवान बनने से रोक लिया है और बस बिन पैसा सब सून को ही ध्येय वाक्य बना रखा है।
युवा साथियों को तब बड़ी हँसी आती है, जब घर के बड़े उन्हें कहते हैं कि हमारे जमाने में फलां वस्तु इतने कम पैसे में मिलती थी! हमारी पगार इतनी कम थी बावजूद इसके संयुक्त परिवार में सभी खुश रहते थे। घरों में मामा, मौसी, बुआ, चाचा से लेकर दूर के रिश्तेदारों का आना लगा रहता था। सभी बिना किसी स्वार्थ या काम के एक-दूसरे के घर आते रहते थे। युवाओं की इस बात को लेकर सोच अलग है, वे आज के जमाने के हैं और उन्हें संयुक्त परिवार नहीं प्रायवेसी की आदत है। यही प्रायवेसी वे माता-पिता और स्वयं के साथ भी पाल लेते थे।
पहले डिप्रेशन और आत्महत्याओं की संख्या भी इतनी नहीं हुआ करती थी जितनी आज है। जबकि, वर्तमान में सुख सुविधाओं के तमाम साधन उनके पास हैं। कभी बड़े बुजुर्गों के पास बैठकर उनके अनुभव सुनेंगे, तब आश्चर्य में पड़ जाएँगे! साइकल यानी उनकी ड्रीम बाइक थी और घर में रेडियो होना अपने आप में सुख की परमस्थिति थी। सबसे बड़ी बात जीवन जीने के लिए संघर्ष था और इस संघर्ष में परिवार के सभी सदस्य उनका साथ देते थे। आज वह संघर्ष समाप्त हो गया है, फिर तो व्यक्ति को परमसंतोषी होना चाहिए!
पर ऐसा नहीं हो रहा, बल्कि युवा साथी गुस्सैल और स्वयं से कटते जा रहे हैं। वे तेज गति से पढ़ाई कर पहली फ्लाइट पकड़कर विदेश जाना चाहते हैं। उनके सपने की कार डॉलर्स से आती है और ढेर सारा बैंक बैलेंस और बड़े से शेयर पोर्टफोलियो के साथ वे ऐसी लकदकी जिंदगी जीना चाहते हैं। जिंदगी भी ऐसी जिसमें रिटायरमेंट भी ४५ के बाद आ जाए, क्योंकि फायनेंशियल प्लानिंग वे ऐसी करते हैं। जिंदगी की शुरुआत में ही रिटायरमेंट प्लान ..!
दरअसल, यह अपने आपको आर्थिक रूप से सुरक्षित कर लेने की दौड़ है, जिसमें संस्कारों, परंपराओं के लिए जगह नहीं बल्कि इस बात का आत्मविश्वास है कि भले ही वे विदेश में हैं, पर माता पिता की तबियत खराब हो जाने पर वे चाहे जितना खर्च कर घर पहुँच सकते हैं। यह अजीब सा आत्मविश्वास उन्हें और ज्यादा कमाने की प्रेरणा देता है। माता-पिता के साथ रहना और उनके अनुभवों की छत्रछाया में तेज गति से आगे बढ़ना सर्वश्रेष्ठ है या अपना रास्ता स्वयं चुनकर पैसे के बल पर जब माता-पिता को जरूरत हो, तब उनके करीब आना सर्वश्रेष्ठ है? यह विचारणीय प्रश्न हो सकते हैं।
हम ऐसे दिखावे के दौर में जी रहे हैं, जहाँ पर विदेश जाने वाले लड़के को सोने की खान समझा जाता है। पर हम इस ओर नहीं सोच रहे कि हम स्वयं ही ऐसा करके संस्कारों, भावनाओं और अपनेपन के खजाने को खो रहे हैं। हम खो रहे हैं अपनों को ही जिन्हें लेकर हमने स्वयं ही न जाने कितने सपने देखे थे। वहीं जहाँ तक युवा साथियों की बात है, वे यह कह सकते हैं कि आपके सपनों को पूरा करने के लिए ही तो जा रहे हैं? पर जब वे यह बात सोच सकते हैं तब इस ओर भी सोच सकते हैं कि हमारे जाने के बाद माता-पिता का क्या होगा?
सपनों को पूरा करने में अपनों को खोने में कौन सी तरक्की है? युवा साथी थोड़ा सोचें, समझें और फिर अपने करियर की ओर तेजी से कदम बढ़ाएँ और फिर सपने पूरे करें और इसका ध्यान रखें कि इन सपनों में केवल वे ही न हों, बल्कि उनके माता-पिता भी हों और तमाम वे रिश्तेदार और दोस्त हों जिन्होंने बिना किसी स्वार्थ के अपना माना हो।