1. खबर-संसार
  2. »
  3. करियर
  4. »
  5. गुरु-मंत्र

लुक क्‍या दे रहे हो...

करियर
ND
पहली बार कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स इंप्रेसिव लुक और परफेक्ट ड्रेसिंग, हेयर स्टाइल, मेकअप के साथ अट्रेक्टीव पर्सनालिटी ध्यान देते हैं। लेकि‍न केवल लुक पर जाने से काम नहीं चलता प्रजेंस ऑफ माइंड और पढ़ाई में सिंसियर होना भी इम्प्रेशन जमाने के तरीके में शामिल है।

याद रखें कि‍ आप करि‍यर बना रहे हैं फि‍ल्‍म नहीं। जि‍सके लि‍ए लुक्‍स होना काफी नहीं है, जरूरत है गुड पर्सनालिटी की।

बेहतर बनने की रखें ख्वाहिश
जो स्टूडेंट्स यह मानते हैं कि ड्रेसिंग स्टाइल से उनकी पर्सनालिटी इंप्रेसिव होगी वे गलत है। कई सारी बातें अच्छी पर्सनालिटी के लिए जरूरी होती है। स्कूल की पढ़ाई स्टूडेंट्स के लिए मिशन होती है, क्योंकि अच्छे परसेंटेज नामी कॉलेज में एडमिशन की पहली सीढ़ी है। कॉलेज आने के बाद यह मिशन खत्म हो जाता है।

यहाँ परफार्मेंस मिशन की शुरुआत होती है। सिर्फ डॉक्टर या इंजीनियर नहीं, बल्कि बेहतर डॉक्टर व इंजीनियर बनने की ख्वाहिश इस दौरान स्टूडेंट्स में होनी चाहिए।

स्कूल के दौरान बच्चे प्रेशर के साथ पढ़ाई करते हैं जबकि कॉलेज पहुँचते ही यह प्रेशर रीलिज हो जाता है। इससे उनमें चेंजेस दिखाई देते हैं। कई बार वे बिना प्रेशर के पढ़ाई नहीं करते या ज्यादा ही सिंसियर हो जाते हैं। इस दौरान स्कूली दिनों की कमजोरियों को पहचानें और उसे दूर करने की कोशिश करें।

स्टूडेंट्स को अपने करियर के लिए सीरियस हो जाना चाहिए। जिस फील्ड या प्रोफेशन को चुना है उसके स्कोप की, उसमें होने वाले चेंज की जानकारी उन्हें होनी चाहिए।