शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. कार न्यूज़
  4. Why was the launch of the SUV Tekton postponed
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 4 फ़रवरी 2026 (16:55 IST)

क्यों टल गई SUV Tekton की लॉन्चिंग टली, Kia Seltos, Hyundai Creta और Maruti Grand Vitara को देगी टक्कर

Nissan Tekton Launch Postponed
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुटी दिग्गज कंपनी निसान इंडिया (Nissan India) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया खबरों के मुताबिक निसान ने अपनी आगामी मिड-साइज SUV 'Tekton' (टेक टोन) की लॉन्चिंग को फिलहाल आगे बढ़ा दिया है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने अब तक नई लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है। कैसी होगी 'Tekton' और क्या है इसके नाम का अर्थ? 'टेक टोन' शब्द ग्रीक भाषा से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है 'शिल्पकार' या 'वास्तुकार'। 
निसान के पोर्टफोलियो में यह दूसरी देरी है। निसान की पूरी सेल 'मैग्नाइट' के कंधों पर टिकी है। ऐसे में 'टेक टोन' कंपनी के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है। लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला भारत की सबसे चहेती SUV हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta), किया सेल्टोस और मारुति ग्रैंड विटारा जैसी गाड़ियों से होगा। फिलहाल, ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि निसान अपनी रणनीति को और पुख्ता करने के लिए यह समय ले रहा है।
 
इससे पहले कंपनी की बजट-फ्रेंडली 7-सीटर MPV 'ग्रैविट' (Gravite) की लॉन्चिंग भी टाली जा चुकी है। ग्रैविट को पहले 21 जनवरी को लॉन्च होना था, लेकिन उसे स्थगित कर दिया गया। कंपनी की योजना पहले ग्रैविट और उसके बाद टेक टोन उतारने की थी, लेकिन अब दोनों ही मॉडल अनिश्चित काल के लिए टाल दिए गए हैं।

 कैसा है एक्सटीरियर

इसमें एक चौड़ी हॉरिजॉन्टल ग्रिल और किनारों तक फैले हुए शार्प LED हेडलैंप्स मिलेंगे। इसके फ्रंट और टेलगेट पर 'Tekton' की बोल्ड ब्रांडिंग दी गई है। हालांकि इंटीरियर से पर्दा नहीं उठा है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, बड़ी टचस्क्रीन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे प्रीमियम फीचर्स होंगे। इसमें नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलने की संभावना है। Edited by : Sudhir Sharma
 
ये भी पढ़ें
बिना कनेक्शन बिजली विभाग ने विकलांग दंपत्ति को थमा दिया 1.76 लाख का बिल, घर के बाहर बैठाया बंदूकधारी गा्र्ड