मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. कार न्यूज़
  4. Skoda Kushaq facelift to launch in India tomorrow
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 19 जनवरी 2026 (16:28 IST)

Skoda Kushaq Facelift: कल भारत में दस्तक देगी नई स्कोडा कुशाक, ADAS और पैनोरमिक सनरूफ के साथ दिखेंगे बड़े बदलाव

Skoda
skoda kushaq facelift : स्कोडा इंडिया यानी 20 जनवरी 2026 को अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV कुशाक (Kushaq) का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 2021 में पहली बार पेश की गई कुशाक भारत में ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। बाजार में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और होंडा एलीवेट जैसी दिग्गजों से है। नई स्कोडा कुशाक में कंपनी ने फ्रेश लुक, आधुनिक फीचर्स और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया है।

बाहरी डिजाइन में क्या होगा खास?


नई कुशाक के एक्सटीरियर में कई सूक्ष्म लेकिन प्रभावी बदलाव देखने को मिलेंगे। SUV के सामने के हिस्से में नई हेडलाइट्स और अपडेटेड डे-टाइम रनिंग लैंप्स (DRLs) दिए गए हैं। ग्रिल के डिजाइन को भी नया रूप दिया गया है, जबकि बंपर पर एंगुलर सिल्वर ट्रिम इसे पहले से ज्यादा स्पोर्टी बनाता है।
 
पीछे की तरफ सबसे बड़ा बदलाव इल्यूमिनेटेड (रोशनी वाला) 'SKODA' लोगो है। इसके अलावा टेल-लाइट्स में नई लाइट एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं। हालांकि, बोनट पर स्कोडा का पारंपरिक 'विंग्ड-एरो' लोगो बरकरार रहेगा। 1.5 TSI वेरिएंट्स में अब चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक्स देखने को मिल सकते हैं।

 इंजन और पावर

परफॉर्मेंस के मामले में कुशाक फेसलिफ्ट में मौजूदा इंजन विकल्प ही बरकरार रहेंगे। 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल- जो अपनी कुशलता के लिए जाना जाता है। 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल: जो उन लोगों के लिए है जिन्हें ज्यादा पावर और थ्रिल पसंद है।
 

कैसा होगा इंटीरियर

फेसलिफ्ट मॉडल में फीचर्स की एक लंबी लिस्ट मिलने की उम्मीद है।  पैनोरमिक सनरूफ: स्पाय इमेज के अनुसार, हायर वेरिएंट्स में अब पैनोरमिक सनरूफ मिलेगी, जिसकी मांग ग्राहकों के बीच काफी ज्यादा है। नई कुशाक में सेगमेंट-फर्स्ट रियर सीट मसाज फंक्शन दिया जा सकता है। इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए नए ग्राफिक्स और बेहतर एयर-कंडीशनिंग सिस्टम भी मिलने की उम्मीद है।

क्या होंगे सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के मामले में स्कोडा एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। कंपनी ने पुष्टि की है कि वह अपने MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित कारों में लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) पेश करेगी, जिसकी शुरुआत इसी फेसलिफ्ट मॉडल से होने की संभावना है। इसके साथ ही कार में 360-डिग्री कैमरा भी दिया जा सकता है। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
Nitin Nabin : नितिन नबीन बने BJP के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, बंगाल चुनाव और 2029 की चुनौतियों के बीच संभाली बागडोर