Fortuner की बढ़ेगी टेंशन, धमाका करने आ रही है MG Majestor, जानिए क्या होगा खास
JSW MG मोटर इंडिया ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई फ्लैगशिप SUV, MG Majestor से पर्दा उठा दिया है। यह गाड़ी उस बाजार में कदम रख रही है जहां सालों से Toyota Fortuner की विश्वसनीयता और Ford Endeavour (Everest) की वापसी का दबदबा रहा है।
MG Majestor और Ford Endeavour की तुलना करने पर दो अलग-अलग 'ऑफ-रोड फिलॉसफी' (Off-road philosophies) के बीच नजर आता है। एक तरफ फोर्ड एंडेवर की अपनी एक वैश्विक विरासत है, तो दूसरी तरफ एमजी तकनीक के दम पर उसे चुनौती दे रही है। भारत मोबिलिटी एक्सपो में MG Majestor की झलक दिखाई गई थी। कंपनी इसे एक प्रीमियम और हाई-टेक विकल्प के रूप में पेश कर रही है।
अन्य फीचर्स : 12.3 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पैनोरमिक सनरूफ।
आराम: इसमें मसाज फंक्शन वाली सीटें और 'ट्राई-जोन' क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है। यह 6-सीटर (कैप्टन सीट्स) और 7-सीटर दोनों विकल्पों में उपलब्ध है, जिसमें बीच वाली लाइन के यात्रियों के लिए अलग AC कंट्रोल और एयर प्यूरीफायर डिस्प्ले की सुविधा है।
कैसा है इंजन
मेजेस्टर में 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन है जो 218 hp की पावर और 480 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि फॉर्च्यूनर का 2.8-लीटर इंजन 500 Nm का थोड़ा ज्यादा टॉर्क देता है।
इसमें Level 2 ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) है, जिसमें लेन-कीप असिस्ट और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। मेजेस्टर की सबसे बड़ी ताकत इसकी विशालता है। 5,046 मिमी लंबाई और 2,016 मिमी चौड़ाई के साथ, यह आकार में टोयोटा फॉर्च्यूनर (4,795 मिमी) से काफी बड़ी है।
कितनी होगी कीमत
माना जा रहा है कि MG Majestor की कीमत ₹39 लाख से ₹45 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है।
Toyota Fortuner: ₹33.43 लाख से ₹51 लाख (GR-S वेरिएंट)।
Ford Endeavour: ₹45 लाख से ₹50 लाख (संभावित वापसी पर)।
कैसा है इंटीरियर और एक्सटीरियर
इसमें "मैट्रिक्स-स्टाइल" फ्रंट ग्रिल, "फाल्कन-इंस्पायर्ड" LED DRLs और पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेल-लैंप दिए गए हैं। इसके 19 या 20 इंच के बड़े अलॉय व्हील्स इसे किसी भी अन्य SUV से ज्यादा दमदार 'रोड प्रेजेंस' देते हैं। मेजेस्टर का इंटीरियर किसी लग्जरी होटल जैसा है। Edited by : Sudhir Sharma