गुरुवार, 12 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Several schools in Mohali Punjab received threats
Last Modified: मोहाली (पंजाब) , बुधवार, 11 फ़रवरी 2026 (19:32 IST)

मोहाली में कई स्कूलों को मिली धमकी, ईमेल में लिखा- बम से उड़ा देंगे, जांच में जुटा पुलिस प्रशासन

Several schools in Mohali received threats
Several schools in Mohali received threats : पंजाब के मोहाली में कई निजी स्कूलों को आज धमकी मिलने से हड़‍कंप मच गया। ई-मेल में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके कारण स्कूलों को खाली कराना पड़ा। स्कूलों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बम निरोधक दस्ता तैनात किया है। स्कूल अधिकारियों ने छुट्टी की घोषणा कर दी है। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर की गहन जांच की जा रही है।
 
खबरों के अनुसार, पंजाब के मोहाली में कई निजी स्कूलों को आज धमकी मिलने से हड़‍कंप मच गया। ई-मेल में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके कारण स्कूलों को खाली कराना पड़ा। स्कूलों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बम निरोधक दस्ता तैनात किया है।
स्कूल अधिकारियों ने छुट्टी की घोषणा कर दी है। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर की गहन जांच की जा रही है। स्कूल ने कहा कि जो बसें पहले ही अपने रूट पर निकल चुकी थीं, उन्हें वापस भेजा जा रहा है।

पेरेंट्स से कहा गया है कि वे अपने बच्चों को तय स्टॉप से ​​ले लें। जिन स्कूलों को धमकी मिली है उनमें यादविंद्रा पब्लिक स्कूल (YPS), मानव मंगल पब्लिक स्कूल, रायन इंटरनेशनल स्कूल समेत लगभग कई बड़े निजी स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा खरड़ व जीरकपुर में भी स्कूलों को धमकी मिली है। घटना के बाद अभिभावकों में चिंता का माहौल है।
इससे पहले मंगलवार यानी 10 फरवरी को भी चंडीगढ़ और पड़ोसी मोहाली के कई स्कूलों में बम की धमकी वाले कॉल आए। इसके बाद सिक्योरिटी चेकिंग शुरू कर दी गई और एहतियात के तौर पर क्लास रोक दी गईं। स्टूडेंट्स को घर वापस भेज दिया गया, जबकि कैंपस की सुरक्षा के लिए पुलिस टीम तैनात कर दी गई।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
Fortuner की बढ़ेगी टेंशन, धमाका करने आ रही है MG Majestor, जानिए क्या होगा खास