1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Schools in Ahmedabad receive threats from Khalistani terrorists
Last Modified: अहमदाबाद , बुधवार, 17 दिसंबर 2025 (15:35 IST)

अहमदाबाद के स्‍कूलों को खालिस्तानी आतंकियों ने दी धमकी

Schools in Ahmedabad receive threats from Khalistani terrorists
Threats made to schools in Ahmedabad : गुजरात की आर्थिक राजधानी अहमदाबाद में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर के 7 प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकीभरा ई-मेल प्राप्त हुआ। ईमेल की भाषा से लग रहा है कि यह मेल खालिस्तानी आतंकियों की तरफ से भेजा गया। इसमें साफ लिखा है कि अमित शाह और लॉरेंस बिश्नाई हमारे टारगेट पर होंगे। पुलिस ई-मेल को लेकर पूरी सर्तकता बरत रही है। लॉरेंस बिश्नोई लंबे समय से गुजरात की सबसे हाईटेक और हाईप्रोफाइल साबरमती जेल में बंद है। स्कूलों में पुलिस टीमें तैनात की गई हैं। फिलहाल सुरक्षा जांच चल रही है।

खबरों के अनुसार, गुजरात की आर्थिक राजधानी अहमदाबाद में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर के 7 प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकीभरा ई-मेल प्राप्त हुआ। ईमेल की भाषा से लग रहा है कि यह मेल खालिस्तानी आतंकियों की तरफ से भेजा गया। इसमें साफ लिखा है कि अमित शाह और लॉरेंस बिश्नाई हमारे टारगेट पर होंगे।
पुलिस को सुबह करीब 10 बजे अलर्ट किया गया और स्कूल से छात्रों को बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड, SOG और बम डिस्पोजल स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और पूरी तलाशी ली। फिलहाल, ईमेल के मुताबिक, बम उड़ाने की धमकी का वक्त खत्म हो चुका है। अब तक की जांच में कुछ भी नहीं मिला है। 
 
इस धमकी ने न केवल शिक्षा जगत, बल्कि पूरे पुलिस महकमे को हाई अलर्ट पर ला दिया है। अहमदाबाद के अलावा पास के कलोल स्थित 'आविष्कार स्कूल' को भी इसी तरह की धमकी मिलने की खबर है। धमकी भरे ई-मेल मिलने वाले स्कूलों की लिस्ट में जेबर स्कूल, जायडस स्कूल, महाराजा अग्रसेन स्कूल, सीबीएसई डिवाइन चाइल्ड स्कूल, निर्माण स्कूल, जेम्स एंड जेनेसिस और डीएवी इंटरनेशनल स्कूल जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।
ई-मेल में स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई थी कि दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर स्कूलों में विस्फोट किया जाएगा। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें तुरंत घर भेज दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर, स्कूलों के आसपास के 50 मीटर के क्षेत्र को सील कर दिया गया है। इस धमकी भरे ई-मेल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिखा गया है।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
Best Budget Smartphones 2025: 15000 से कम में Poco से Lava तक दमदार स्मार्टफोन, जिन्होंने मचाया धमाल