Maruti Suzuki Brezza अब 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ, जानिए कीमत पर पड़ेगा कितना असर
मारुति सुजुकी ब्रेजा के शौकीनों के लिए एक बड़ी खबर है। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान ब्रेजा के फेसलिफ्ट मॉडल को देखा गया है और सबसे बड़ा बदलाव इसके हुड के नीचे नहीं, बल्कि गियरबॉक्स में है। नई ब्रेज अब 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आ रही है।
अभी तक 5-स्पीड गियरबॉक्स वाली ब्रेजा की अक्सर आलोचना होती थी कि हाईवे पर तेज रफ्तार में इंजन काफी शोर करता है और माइलेज भी गिर जाती है। लेकिन अब एक्स्ट्रा गियर मिलने से लंबी दूरी का सफर और भी आरामदायक और किफायती हो जाएगा।
किससे होगी टक्कर
किया सोनेट और हुंडई वेन्यू जैसे राइवल्स पहले से ही मल्टीपल गियरबॉक्स और टर्बो इंजन ऑफर कर रहे हैं। मारुति का 1.5-लीटर इंजन अपनी रिलायबिलिटी के लिए तो मशहूर है, लेकिन गियरबॉक्स के मामले में थोड़ा पीछे था। अब 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ ब्रेजा उन ग्राहकों को भी अपनी ओर खींचेगी जो हाईवे पर स्मूथ ड्राइविंग चाहते हैं।
क्या कीमत पर भी पड़ेगा असर
फिलहाल ब्रेजे की शुरुआती कीमत ₹8.26 लाख (एक्स-शोरूम) है। नए अपडेट के बाद कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। अगर आपका ज्यादातर सफर हाईवे पर होता है, तो ये 6-स्पीड वर्जन आपके लिए 'वैल्यू फॉर मनी' साबित होगा।
जानिए क्या हुए बदलाव, क्या होगा फायदा
इंटीरियर की लीक हुई तस्वीरों से साफ है कि पुराने 5-स्पीड पैटर्न की जगह अब 6-स्पीड पैटर्न आ गया है। इससे 90 से 110 किमी/घंटा की रफ्तार पर इंजन पर दबाव कम होगा। हाईवे पर शोर (Noise) कम होगा और थकान नहीं होगी।बेहतर गियर रेशियो की वजह से पिकअप और माइलेज दोनों में सुधार दिखेगा।
लुक्स भी बदलेगा
बाहर से गाड़ी को फ्रेश लुक देने के लिए नई ग्रिल, बदले हुए फ्रंट और रियर बंपर और नई टेललैंप्स मिल सकती हैं। यानी ये सिर्फ मैकेनिकल अपडेट नहीं, बल्कि दिखने में भी थोड़ी मॉडर्न होगी।
किसमें बदलाव नहीं
1.5-लीटर पेट्रोल और CNG ऑप्शन पहले की तरह ही रहेंगे। मारुति का कम खर्च और सर्विस नेटवर्क का भरोसा बरकरार रहेगा। इंजन वही रहेगा, जिससे सर्विसिंग और स्पेयर पार्ट्स की कोई दिक्कत नहीं आएगी। Edited by : Sudhir Sharma