गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. कार न्यूज़
  4. mg majestor suv launched in india booking price engine specs vs toyota fortuner legender
Last Modified: गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026 (16:09 IST)

MG Majestor की एंट्री से मचेगा धमाल! 40 लाख की SUV देगी Fortuner Legender को सीधी टक्कर

MG Majestor SUV
MG Motor India ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपनी नई MG Majestor SUV को पेश कर दिया है। इस SUV को पहली बार 2025 भारत मोबिलिटी एक्सपो में दिखाया गया था और यह मूल रूप से 'ग्लोस्टर' (Gloster) का एक काफी अपडेटेड वर्जन है। इच्छुक ग्राहक आज से ही 41,000 रुपए का भुगतान करके मजेस्टर को ऑनलाइन या अपने नजदीकी MG डीलरशिप पर जाकर प्री-बुक कर सकते हैं। इसे तीन वैरिएंट्‍स MG Majestor SUV ka 3 में पेश किया गया है। इसमें Sharp 4x2, Savvy 4x2 और Savvy 4x4 वेरिएंट शामिल है। कीमतें अप्रैल 2026 में घोषित की जाएंगी।
 
कंपनी अप्रैल 2026 से कीमतों की घोषणा करेगी और शोरूम प्रीव्यू व टेस्ट ड्राइव शुरू करेगी, जबकि इसकी डिलीवरी मई 2026 में शुरू होने वाली है।  नई मजेस्टर सीधे तौर पर Toyota Fortuner Legender को टक्कर देगी और इसकी शुरुआती कीमत लगभग 40 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) होने की उम्मीद है। जिसमें छह और सात-सीटर दोनों कॉन्फ़िगरेशन उपलब्ध होंगे।

इन तीन वेरिएंट्स में एंट्री-लेवल Sharp 4x2, मिड-स्पेक Savvy 4x2 और रेंज-टॉपिंग Savvy 4x4 शामिल हैं। कंपनी ने यह भी घोषणा की कि मजेस्टर को प्री-बुक करने वाले पहले 3,000 ग्राहकों को एक विशेष कॉम्प्लिमेंट्री पैकेज मिलेगा, जिसमें पांच साल की अनलिमिटेड-किलोमीटर वारंटी, पांच साल की रोडसाइड असिस्टेंस और पांच साल का लेबर-फ्री सर्विस कॉन्ट्रैक्ट शामिल है।
 
इंजन की बात करें तो, इसमें 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 215 hp की पावर और 478 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसके साथ इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाता है। जो लोग एडवेंचर और ऑफ-रोड ड्राइविंग पसंद करते हैं, उनके लिए MG Majestor का 4x4 डीजल वेरिएंट उपलब्ध होगा। इसमें सेलेक्टेबल ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम दिया गया है। 
 

प्रीमियम और लग्जरी केबिन 

MG Majestor का केबिन प्रीमियम और लग्जरी फील देने के लिए डिजाइन किया गया है। कार के अंदर ड्यूल-टोन थीम के साथ प्रीमियम लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है, जो SUV को हाई-एंड लुक देती है। डैशबोर्ड पर दो बड़े 12.3-इंच के स्क्रीन मिलते हैं। एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और दूसरा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए. MG Majestor में वेंटिलेटेड और हीटेड फ्रंट सीट्स, मसाज फंक्शन वाली सीटें, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, 12-स्पीकर JBL प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे।  Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
रूस में Telegram पर डिजिटल स्ट्राइक, पुतिन ने लगाई पाबंदियां, फाउंडर बोले- हम झुकेंगे नहीं