1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

नाना पाटेकर ने ‘राजनीति’ छोड़ी

नाना पाटेकर
प्रकाश झा की चर्चित फिल्म ‘राजनीति’ से नाना पाटेकर बाहर हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक भोपाल में शूटिंग के दौरान एक दृश्य को लेकर दोनों में बहस हुई। उसके बाद नाना ने फिल्म छोड़ने का फैसला किया और वे मुंबई वापस लौट आए।

प्रकाश झा के समझाने के बावूजद गरम नाना ठंडे नहीं हुए। बाद में उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने झा से कहा कि वे लौटने के लिए तैयार हैं, लेकिन झा इसके लिए तैयार नहीं हुए।

गौरतलब है कि ‘राजनीति’ के लिए नाना कई दिनों से शूटिंग कर रहे थे और उनके बीच में फिल्म छोड़ने से फिल्म को काफी नुकसान होगा। अब किसी दूसरे अभिनेता को लेकर नाना के दृश्य फिल्माए जाएँगे।

नाना और प्रकाश झा के बीच बेहद मधुर संबंध थे। नाना ने झा निर्देशित ‘अपहरण’ में प्रमुख भूमिका निभाई थी। इसके बाद नाना एक फिल्म निर्देशित करने वाले थे, जिसके निर्माता बनने के लिए झा तैयार थे।

नाना पाटेकर बहुत गुस्सैल व्यक्ति माने जाते हैं और उन्हें निर्देशित करना काफी मुश्किल होता है। उन्हें किस बात का गुस्सा आ जाए, ये समझा नहीं जा सकता। इस फिल्म को छोड़ने से नाना को दोहरा नुकसान हुआ। प्रकाश झा जैसे निर्देशक से दोस्ती टूटी और उनके गैरजिम्मेदाराना व्यवहार से बॉलीवुड के अन्य निर्माता उन्हें फिल्म में लेने के पहले कई बार सोचेंगे।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें