क्लासिकल सिंगर प्रभा अत्रे का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
13 सितंबर 1932 को पुणे में जन्मीं प्रभा अत्रे किराना घराने से ताल्लुक रखती थीं
Photo Credit : Twitter
- पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण से किया गया था सम्मानित
- कई म्यूजिक जॉनर में हासिल थी महारत
- कई किताबें भी लिख चुकी थीं प्रभा अत्रे
Prabha Atre passes away: मशहूर क्लासिकल सिंगर प्रभा अत्रे का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह पुणे में प्रभा को हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें तुरंत दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उन्हें बचाया न जा सका।
प्रभा अत्रे ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया। प्रभा अत्रे की कुछ दिन बाद ही मुंबई में एक परफॉर्मेंस थी, जिसकी सब तैयारियां हो चुकी थीं। 13 सितंबर 1932 को पुणे में जन्मीं प्रभा अत्रे की बचपन से ही क्लासिकल म्यूजिक में दिलचस्पी थी।
Renowned vocalist and Padma Vibhushan Prabha Atre ji passed away this morning. शांति https://t.co/Px3Hp9hbLD pic.twitter.com/Yg9hUd2TvG
— Anurag Shukla (@Anuraag_Shukla) January 13, 2024
प्रभा अत्रे किराना घराने से ताल्लुक रखती थीं। वह गजल, गीत, दादरा और ठुमरी से लेकर नाट्य संगीत और भजन में पारंगत थीं। प्रभा ने कथक में भी ट्रेनिंग ली थी। उन्होंने सुरेशबाबू माने और हीराबाई बड़ोदकर से क्लासिकल म्यूजिक की शिक्षा ली थी।
प्रभा अत्रे को 1990 में पद्मश्री और 2002 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। 2022 में उन्हें पद्मविभूषणा से भी सम्मानित किया गया था। प्रभा अत्रे एक राइटर भी रहीं। उन्होंने सिंगल स्टेज में 11 किताबें रिलीज कीं, जोकि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

