1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. urvashi rautela share photo with actor ram pothineni

ऋषभ पंत नहीं यह एक्टर है उर्वशी रौटेला का 'आरपी', एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर | urvashi rautela share photo with actor ram pothineni

Rishabh Pant
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौटेला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों हैं। बीते काफी समय से उर्वशी का नाम क्रिकेटर ऋषभ पंत से जुड़ रहा है। यह भी खबरें आई कि ऋषभ ने उर्वशी को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया है। लेकिन उर्वशी उनका पीछा नहीं छोड़ रही है। 

 
बीते दिनों उर्वशी टी 20 वर्ल्ड कप देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई थीं। उर्वशी ने फ्लाइट की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था कि वह प्यार को फॉलो करते हुए ऑस्ट्रेलिया जा रही हैं। इससे फैंस कयास लगाने लगे कि उर्वशी क्रिकेटर ऋषभ पंत के पीछे-पीछे वहां गई हैं। 
 
इस बीच उर्वशी रौटेला ने अपने आरपी से मिलवाया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साउथ एक्टर राम पोथिनेनी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उर्वशी ने गुलाब और दिल का इमोजी शेयर किया है। साथ ही एक्टर का नाम लिखा है।
 
इससे पता चलता है कि उर्वशी के आरपी ऋषभ पंत नहीं बल्कि राम पोथिनेनी हैं। उर्वशी और राम पोथीनेनी डायरेक्टर बोयापति श्रीनु की एक फिल्म कर रहे हैं, जिसमें उर्वशी एक स्पेशल सॉन्ग का हिस्सा हैं।
 
बता दें कि राम पोथिनेनी साउथ सिनेमा के स्टार हैं। राम मशहूर इंडियन फिल्म प्रोड्यूसर सरवन्थि रवि किशोर के भतीजे हैं। उन्होंने साल 2006 में म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर देवदासु के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
फिल्म 'फ्रेडी' से सामने आया कार्तिक आर्यन का फर्स्ट लुक, निभाएंगे डॉक्टर फ्रेडी निगवाला का किरदार