फिल्ममेकर शिव कुमार खुराना का निधन, विनोद खन्ना को बनाया था हीरो
Photo - Twitter
शिव कुमार खुराना ने मुंबई के ब्रह्माकुमारी ग्लोबल अस्पताल में मंगलवार को अंतिम सांस ली। शिव कुमार के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है।
शिव कुमार खुराना ने बॉलीवुड में 35 वर्षों तक अपना योगदान दिया। उन्होंने साल 1965 में फिल्म टार्जन और सर्कस का निर्देशन किया। उनकी आखिरी फिल्म 1999 में आई जालसाज थी।
शिव कुमार खुराना ने अपने करियर में कई सुपरस्टार कलाकारों को अपनी फिल्म में काम करने का मौका दिया। शिव कुमार वो पहले फिल्ममेकर थे जिन्होंने विनोद खन्ना को हीरो के लिए सबसे पहले साइन किया था। इस फिल्म का नाम 'हम तुम और वो' था।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

