कौन हैं एक्टर शीजान खान? जिसपर लगा तुनिशा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप | tunisha sharma suicide case who is sheezan mohammed khan
टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर को अपने शो 'अलीबाबा दास्तान ए काबुल' के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तुनिशा की मां ने एक्टर शीजान खान पर अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि शीजान खान और तुनिशा शर्मा काफी क्लोज थे। टीवी शो अलीबाबा में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता था। तुनिशा और शीजान लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। हालांकि कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
कौन है शीजान खान
शीजान मोहम्मद खान का जन्म 9 सितंबर, 1994 को मुंबई के हुआ है। वह पेशे से एक्टर और मॉडल है। शीजान ने बेहद कम उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। सबसे पहले उन्होंने 'जोधा अकबर' में अकबर के बचपन की भूमिका निभाई थी।
शीजान खान तारा फ्रॉम सितार, नजर, पृथ्वी बल्लभ और पवित्र- भरोसा का एक सफर जैसे कई टीवी सीरियल में अपनी एक्टिंग की लोहा मनवा चुके हैं। तुनिषा शर्मा के साथ शीजान खान टीवी सीरियल 'अली बाबा दास्तान ए काबुल' में काम कर रहे थे।
कुछ समय पहले शीजान ने तुनिशा से ब्रेकअप कर लिया था। ब्रेकअप के बाद तुनिशा डिप्रेशन में रहने लगी थी। वह सुसाइड से पहले शूटिंग सेट पर शीजन के मेकअप रूम में गई थीं। इसके बाद तुनिशा ने वहीं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

